-1763106898531.webp)
अधिकतर लड़कियां अपनी सगाई को लेकर काफी उत्सुक रहती हैं। ऐसे में वह सगाई से पहले शॉपिंग भी करती हैं। अगर आपकी भी कुछ ही दिनों में सगाई होने वाली हैं और आप सगाई के लिए रिंग खरीदने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी लेटेस्ट इंगेजमेंट रिंग डिजाइंस बताएंगे, जिसे पहनकर आप अपने सगाई वाले दिन को यादगार बना सकती हैं।
आप अपनी सगाई में इस तरह की खूबसूरत गोल्ड टोंड व्रैप रिंग डिजाइन को भी ट्राई क्र अपने सगाई वाले लुक को बेहतर बना सकती हैं। ऐसी रिंग डिजाइंस अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है और यह आपके लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं।
-1763200170362.jpg)
अपनी सगाई में आप इस तरह की खूबसूरत रिंग को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती को भी बढ़ा देंगी साथ ही इस रिंग को देखते ही वहां मौजूद हर मेहमान इसकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे।
-1763200383702.jpg)
सगाई का दिन हर लड़की के लिए बहुत खास दिन होता है। ऐसे में अगर आपकी भी सगाई होने वाली हैं और आप फिंगर रिंग को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, तो आप इस तरह की विंटेज इंस्पायर्ड डायमंड इंगेजमेंट रिंग को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी इंगेजमेंट रिंग इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपकी सगाई के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।

अगर आप अपनी सगाई में कुछ यूनिक और डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो अब आप फिंगर रिंग का चयन कुछ इस तरह कर सकती हैं। आप इस तरह की खूबसूरत फ्लावर पैटर्न इंगेजमेंट रिंग को आपकी सगाई पर पहनकर लुक को अट्रैक्टिव और एलिगेंट टच दे सकती हैं।

इस तरह की गोल्ड प्लेटेड पिंक स्टोन इंगेजमेंट रिंग भी सगाई के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इसे देखते ही आपके हस्बैंड बेहद खुश हो जाएंगे। इस तरह की रिंग को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं या सुनार के यहां इसे डिजाइन भी करवा सकती हैं। यह आपके हाथों की शोभा को बढ़ाने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें: Wedding Ring Trend: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये 5 रॉयल रिंग, देखें डिजाइन्स
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती में चार-चार लगाना चाहती हैं, तो इंगेजमेंट के दौरान इस फिलिग्री वर्क ग्रीन जेमस्टोन इंगेजमेंट रिंग को शामिल कर सकती हैं। खासकर इसे अगर आप इंगेजमेंट के दौरान पहनती हैं, तो यह आपके लुक को बेहतर बनाने में भी मदद करेगी।
-1763116687958.jpg)
आप चाहे तो अपनी सगाई के दौरान इस तरह की खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड लीफ डिजाइन इंगेजमेंट रिंग को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी रिंग डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में हैं और यह सगाई के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इसे पहन कर आप न सिर्फ अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा पाएंगी, बल्कि अपने पूरे इंगेजमेंट लुक को भी बेहतर हना सकती हैं।
-1763116702560.jpg)
आप अपनी सगाई के दौरान इस तरह की खूबसूरत नॉट डिजाइन इंगेजमेंट रिंग को भी शामिल कर अपने लुक को शानदार बना सकती हैं साथ ही अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
-1763116714264.jpg)
यह भी पढ़ें: मंगलसूत्र रिंग के नए डिजाइन, जो हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।