Propose Day Special: प्रपोज डे पर गिफ्ट करें ये आर्टिफिशियल ब्रेसलेट डिजाइन, खुश हो जाएगी आपकी होने वाली पार्टनर

ब्रेसलेट डिजाइन सर्च करने की अब आपको जरूरत नहीं होगी। प्रपोज डे पर पार्टनर को अपने प्यार का इजहार करना है, तो साथ में तोहफा भी लेकर जाना होगा। इस खास दिन पर वह अपने होने वाले पार्टनर को कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जो उन्हें हमेशा या रहे। ऐसा गिफ्ट जिसे आपकी पार्टनर कभी खुद से अलग न करें। अगर आप भी कोई ऐसा गिफ्ट सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रपोज डे गिफ्ट के लिए ब्रेसलेट आइडिया डिजाइन की जानकारी देंगे। ये अलग-अलग डिजाइन वाले ब्रेसलेट आपके पार्टनर का दिल जीत लेंगे।
ब्रेसलेट डिजाइन आइडिया
कस्टमाइज्ड ब्रेसलेट- अगर आप अपने पार्टनर को खास अहसास करवाना चाहते हैं और उसे यह फील करवाना चाहते हैं कि इस गिफ्ट को बनाने में आपने खास मेहनत की है, तो पार्टनर के नाम का कस्टमाइज्ड ब्रेसलेट बनवा सकती हैं। इस तरह के ब्रेसलेट डिजाइन दिखने में खूबसूरत लगते हैं और हर किसी को पसंद आते हैं। नाम का आप सिल्वर और गोल्ड प्लेट में भी इसे बनवा सकती हैं।

Image credit- M K GEMS/amazon
स्टार-मून डिजाइन ब्रेसलेट
अगर आप अपने पार्टनर से जिंदगी पर साथ निभाने का वादा करना चाह रहे हैं, तो उन्हें स्टार-मून डिजाइन वाले ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकती हैं। स्टार और मून का कॉम्बिनेशन रिलेशनशिप को भी खूबसूरती से दर्शाता है। जैसे चांद और सितारे अलग-अलग होते हुए भी एक ही आसमान चमकते हैं, वैसे ही आपका रिश्ता भी इतना ही मजबूत होगा। अगर आप कुछ मीनिंगफुल गिफ्ट देना चाहती हैं, तो यह ऑप्शन बेस्ट है।

Image credit- Fashion Frill Store/amazon
Evil Eye ब्रेसलेट डिजाइन
अगर आप अपने पार्टनर को कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहती हैं, जो आपकी केयर को दर्शाए, तो आप यह गिफ्ट दे सकती हैं। इसे नजर से बचाने वाला सिंबल माना जाता है। यह डिजाइन आपके हाथों में स्पोर्टी, ट्रेंडी और क्लासी तीनों ही स्टाइल के साथ मैच कर जाता है। इस गिफ्ट के साथ आप उन्हें एक मैसेज दे सकते हैं, जिसमें लिखा होगा मैं तुम्हारी खुशी और सुरक्षा चाहता हूं।
इसे भी पढ़ें- Silver Bali Earrings For Women: डेली वियर में पहनने के लिए यहां देखें सिल्वर बाली के नए डिजाइंस, हर आउटफिट के साथ लगेंगे बेस्ट
image credit- SHEIN/pinterest
Infinity साइन ब्रेसलेट
इस तरह का ब्रेसलेट डिजाइन हमेशा साथ रहने और एंडलेस लव का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने पार्टनर को प्रपोज करते समय उन्हें भरोसा दिलाना चाहती हैं कि यह रिश्ता लॉन्ग-टर्म रहेगा। इसे टाइमपास मत समझना, तो आप यह तोहफा दे सकते हैं। आप उन्हें इस गिफ्ट का अर्थ समझा सकते हैं, जो वाकई उनके दिल को छू जाएगा।
image credit-Giftyaffairs_07/pinterest
लॉक-की ब्रेसलेट
यह ब्रेसलेट डिजाइन दर्शाता है कि आपका दिल सिर्फ उसी के पास सुरक्षित है। यह डिजाइन प्यार, विश्वास और लॉयल्टी का संकेत देता है। यह 2 अलग तरह से दिए जा सकते हैं, जिसमें ब्रेसलेट का की आप अपने पार्टनर को दें और लॉक वाला ब्रेसलेट आप अपने हाथ में पहनें। यह आप दोनों के रिश्ते की मजबूती और भरोसे को दर्शाता है।

image credit- STYLE KRAFT-Jewellery/amazon
Image credit- Poshmark, ahskirin, SHEIN/Pintrest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।