Heart Shape Pandent Designs: अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करें 'हार्ट शेप' वाला पेंडेंट और बिना बोले कह दें उनसे दिल की बात, देखें डिजाइंस

Heart Shape Pandent Designs: प्यार के इस मौसम में अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं, तो क्यों न उनहें हार्ट शेप वाले पेंडेंट देकर अपने प्यार का इजहार करें। बाजार में भी आपको हार्ट शेप वाले पेंडेंट्स में ढेरों वेराइटी मिल जाएंगी। आप अपनी पसंद और अपनी फीलिंग्स को ध्यान में रखकर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए पेंडेंट खरीद सकते हैं। दिल शेप के यह पेंडेंट दिखने में क्यूट भी लगते हैं और बहुत ही रोमांटिक गिफ्ट होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ पेंडेंट्स के बारे में बताएंगे, जो आप आपनी गर्लफ्रेंड को इस प्रपोज डे पर गिफ्ट कर सकते हैं।
ब्लू हार्ट पेंडेंट डिजाइन
ब्लू हार्ट पेंडेंट बहुत ही रॉयल और क्लासी लगते हैं। अगर इन पर जर्कन वर्क किया गया हो, तो इनकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को रॉयल अंदाज में प्रपोज करना चाहते हैं, तो यह पेंडेंट बहुत ही अच्छा रहेगा। इसे सिल्वर चेन के साथ पहना जा सकता है। बेस्ट बात तो यह है कि आपकी गर्लफ्रेंड इस पेंडेंट को कैजुअल, एथनिक और ऑफिस वियर, किसी भी ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।

इनफिनिटी पैटर्न हार्ट पेंडेंट डिजाइन
इनफिनिटी सिंबल को बहुत अधिक पसंद किया जाता है। बाजार में आपको इस तरह के पैटर्न के भी पेंडेंट मिल जाएंगे, जिनमें इनफिनिअी के सिंबल के साथ-साथ आपको 2 हार्ट शेप भी देखने को मिल जाएंगे। यह पेंडेंट दिखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत लगते हैं और इन्हें गिफ्ट के तौर पर देकर आप अपना प्यार बहुत ही खूबसूरती से अपनी गर्लफ्रेंड को बयान कर देंगी।
यह भी पढ़ें- खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ऐसे लेटेस्ट हार्ट शेप पेंडेंट, दिखेंगी भीड़ से हटकर

हार्ट शेप गोल्ड पेंडेंट डिजाइन
आपकी गर्लफ्रेंड को सिंपल और सोबर चीजें पसंद आती हैं, तो बाजार में हार्ट शेप के गोल्ड पेंडेंट भी आ रहे हैं, जो दिखने में बेहद क्यूट होते हैं। इन पर जो गोल्ड पॉलिश की जाती है, वह भी जल्दी से फेड नहीं होती है और इन्हें आप अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर सकते हैं। इन्हें आर्टिफिशल गोल्ड चेन के साथ पहना जा सकता है। बेस्ट बात यह है कि आप एथनकि आउटफिट पहने या फिर वेस्टर्न सभी के साथ यह पेंडेंट अच्छा लगता है।

डबल हार्ट पेंडेंट डिजाइन
दो मिलते हुए दिलों का पेंडेंट भी बहुत चलन में है। यह तोहफा गर्लफ्रेंड को देना बहुत ही रोमांटिक इमोशन होता है। इस तरह के पेंडेंट में आपको जरकन और पर्ल वर्क भी मिल जाएगा। इसे भी स्लीक सी गोल्ड चेन के साथ पहना जा सकता है। दिखने में यह बिल्कुल रियल गोल्ड की तरह लगता है और बहुतह ही एस्थेटिक लुक देता है।

हार्ट विद रिंग पेंडैंट डिजाइन
अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को शादी की लिए प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं, तो पेंडेंट की यह डिजाइन बेस्ट है। इसमें हार्ट के साथ ही रिंग का शेप भी बना हुआ है, जो साफ-साफ आपके दिल के हाल को बयान कर देता है। आप इस पेंडेंट को पतली सी गोल्डन चेन में डालकर उसे आप गिफ्ट कर सकते हैं। इस चेन पेंडेंट सेट को देखकर आपके गर्लफ्रेंड इतनी खुश हो जाएगी कि तुरंत ही हां बोल देगी। इस पेंडेंट को हर तरह के आउटफिट पर पहना जा सकता है।

तो इस प्रोपोज डे को और भी ज्यादा रोमांटिक बनाने के लिए ऊपर दिखाए गए पेंडेंट डिजाइंस में से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए भी आप चुन सकते हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।