herzindagi
priyanka chopra wedding outfits

Priyanka-Nick Wedding Reception: 12000 घंटों में 80 कारिगरों ने मिलकर बनाया प्रियंका का ‘वेडिंग रिसेप्शन लहेंगा’, जानिए क्या है खासियत

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने वेडिंग रिसेप्शन में बिजी हैं। फिलहाल दिल्ली में वह रिसेप्शन पार्टी कर चुके हैं। इस पार्टी मेंप्रियंका चोपड़ा का लहेंगा काफी चर्चा में रहा। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-06, 19:43 IST

 बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की वेडिंग पिक्‍चर्स जब से आई हैं तब से हर जगह उनकी शादी की ही चर्चा हो रही है। अपनी रॉयल वेडिंग में दोनों ही बेहद अच्‍छे लग रहे हैं। जहां एक तरफ लोग दोनों की शादी के शाही इंतजाम पर बातें कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लोगों के बीच प्रियंका का ब्राइडल लुक भी हॉट टॉपिक बना हुआ है। किसी को उनका इंडियन वेडिंग लुक पसंद आ रहा है तो किसी को क्रिश्चियन ब्राइडल लुक में वह अच्‍छी लग रही हैं। इसी बीच प्रियंका और निक का दिल्‍ली में हुआ वेडिंग रिसेप्‍शन भी चर्चाओं में बना हुआ है। गौरतलब है कि दिल्‍ली में हुई रिसेप्‍शन पार्टी में देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इस रेसेप्‍शन पार्टी में प्रियंका ने बेहद खूबसूरत आउटफिट पहना था जिसकी हर जगह चर्चा की जा रही है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि प्रियंका के वेडिंग रिसेप्‍शन लहेंगे की क्‍या खासियत थी। 

Priyanka chopra wedding reception lehenga sets new goals of fashion

प्रियंका का वेडिंग रिसेप्‍शन लहेंगा 

3 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वेडिंग रिसेप्‍शन दिल्‍ली में आयोजित किया गया था। इस वेडिंग रिसेप्‍शन में प्रियंका चोपड़ा ने मशहूर फैशन डिजाइनर फाल्‍गुनी शेन द्वारा डिजाइन किया हुआ आइवरी कलर का लहेंगा पहना था। इस लहेंगी के बारे में शेनपिकॉक ने अपने इंस्‍टाग्राम पर पूरी डीटेल्‍स दी हैं और बताया है कि इस लहंगे को तैयार करने में 12000 घंटे का समय लगा और इसे 80 कारीगरों ने मिलकर तैयार किया है। इस लहेंगे में बीड्स और क्रिस्‍टल्‍स लगे हैं जो इस लहेंगे की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। इस लहेंगे के साथ प्रियंका ने मल्‍टी लेयर वाला कुंदन हार पहना था। मिनिमल मेकअप और ब्राइडल बन में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

Read More: Priyanka-Nick Wedding First Look: प्रियंका चोपड़ा की क्रिश्चियन और इंडियन वेडिंग की पहली तस्वीरें, वेडिंग लहंगे को तैयार करने में लगे 3720 घंटे

 priyanka chopra wedding dress

प्रियंका का क्रिश्चियन वेडिंग गाउन 

शादी से पहले ही सभी को पता चल चुका था कि प्रियंका की क्रिश्चियन वेडिंग के लिए वर्ल्ड फेमस फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन वेडिंग गाउन डिजाइन करेंगे। यह बात सही भी साबित हुई। प्रियंका चोपड़ा ने क्रिश्चियन वेडिंग में जो व्हाइट सी-थ्रू गाउन पहना है वह राल्फ लॉरेन नेही डिजाइन किया है। इस गाउन में प्रियंका तो खूबसूरत लग ही रही हैं साथ उनका गाउन भी बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। इस गाउन पर हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई है। उनके इस वेडिंग गाउन को बनाने में 1826 घंटे लगे हैं।

यह विडियो भी देखें

Read More:Priyanka Chopra bridal makeup: कुछ इस तरह से होगा प्रियंका का ब्राइडल मेकअप, आर्टिस्‍ट ने दिए हिंट्स

priyanka chopra wedding dress

प्रियंका का इंडियन वेडिंग आउटफिट 

जितनी महनत से प्रियंका का क्रिश्चियन वेडिंग गाउन तैयार किया गया है उतनी ही महनत प्रियंका के इंडियन वेडिंग के आउटफिट यानी लहंगे को तैयार करने में लगी है। प्रियंका चोपड़ा तस्वीरों में बेहद सिंपल ब्राइड नजर आ रही हैं मगर, उनके लहंगे को तैयार करने में 3720 घंटे लगे हैं। इस बात की जानकारी फैशन डिजाइनर सभ्यासाची मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की तस्वीर को पोस्ट करते हुए दी है। सभ्यासाची ने बताया है कि इस लहंगे को कोलकता के 110 कारिगरों ने तैयार किया है और इस लहंगे में हैंड एंब्रॉयडरी की गई है इसके साथ ही इसमें हैंड कट ऑर्गेंजा फ्लावर, सिअम-रेड क्रिस्टल्स काम काम किया गया है। प्रियंका इस लहेंगे में बेहद खूबसूरत ब्राइड दिख रही हैं। 

Read More: अपने पति निक जोनस से ज्‍यादा कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा, जाने कौन कितना है अमीर

 

प्रियंका की ज्वेलरी 

प्रियंका ने अपनी इंडियन वेडिंग में जो ज्वेलरी पहनी हुई है वह भी सभ्यासाची द्वारा डिजाइन की गई है। इसमें ज्वेलरी को तैयार करने में अनकट डायमंड, एमराल्ड और जपानी क्लटर्ड पर्ल्स का इस्तेमाल किया गया है। हीरों को 22 कैरेट गोल्ड में जड़ा गया है। यह ज्वेलरी प्रियंका को और भी खूबसूरत बना रही है। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।