बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी कई मायनों में खास रही है। उनके प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर उनकी वेडिंग तक की चर्चा हर जगह हो रही है। हर कोई बस यह जानना चाहता है कि प्रियंका और निक शादी के दौरान कैसे नजर आ रहे थे। फिलहाल दोनों का आफ्टर मैरिज लुक सामने आ चुका है। और इसी के साथ लोगों ने प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी, चूड़ा और मंगलसूत्र पर बात करना शुरू कर दिया है। तो चलिए हम आपको प्रियंका के चूड़े, मेहंदी और मंगलसूत्र के बारे में बताते हैं।
प्रियंका वैसे तो वेस्टर्न कलचर में ज्यादा नजर आती हैं मगर, जहां बात परंपरा निभाने की आती हैं वहां वह पीछे नहीं हटतीं। शादी के बाद जो उनकी पहली तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका ने बालों में सेंटर पार्टिंग करके कितना सारा सिंदूर भरा है। हिंदू धर्म में मान्यता होती हैं कि महिलाएं जितनी लंबी मांग भरती हैं पति की उम्र उतनी लंबी होती है। मगर, यह आजकल का फैशन है। पहले न्यूली वेड ब्राइड्स केवल माथे पर लिक्वेड सिंदूर की डॉट लगा कर ही काम चला लेती थीं मगर अब एक बार फिर से लंबी मांग भरने का फैशन आ गया है।
मंगलसूत्र को सुहाग का गहना कहा जाता है और इसके कई डिजाइन बाजार में ट्रेंड में है मगर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस द्वारा पहने जाने वाला मंगलसूत्र जैसा डिजाइन हर महिला पहनना चाहती। फिलहाल हम आपको प्रियंका चोपड़ा के डिजाइनर मंलसूत्र के बारे में बताना चाहते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जो मंगलसूत्र पहना है उसमें नाम मात्र के केवल 6 काले मोती ही पड़े हैं बाकी उनके मंगलसूत्र में गोल्ड और डायमंड ही है। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र का डिजइन में पेंडेंट ड्रॉप शेप का है यह शेप प्रियंका को काफी पसंद है। उनके मंगलसूत्र की चर्चा काफी हो रही है और महिलाएं इसे काफी पसंद कर रही हैं क्योंकि यह ट्रेडिशनल मंगलसूत्र से हट कर है।
यह विडियो भी देखें
Read More: Priyanka Chopra bridal makeup: कुछ इस तरह से होगा प्रियंका का ब्राइडल मेकअप, आर्टिस्ट ने दिए हिंट्स
प्रियंका चोपड़ा ने चूड़ा भी बेहद अलग स्टाइल में पहना हुआ है। भले ही प्रियंका ने एक विदेशी से शादी की हो मगर उन्हों ने अपनी पंजाबी कलचर को बहुत ही अच्छे से फॉलो किया है। प्रियंका की शादी में चूड़ा पहनाना के रस्म भी हूई। वो अलग बात है कि प्रियंका ने बेहद अलग अंदाज में चूड़ा पहना हुआ है। प्रियंका ने हाथों में मेहंदी भी बेहद कम लगाई है। दरअसल प्रियंका टिपिकल ब्राइड से कुछ हटकर दिखना चाहती थीं और इसी वजह से उन्होंने केवल हथेलियों से कुछ ही नीचे तक मेहंदी लगवाई है। वहीं चूड़ा भी उन्होंने हाथों में भरकर नहीं पहना बस थोड़ा ही पहना है।
Read More:अपने पति निक जोनस से ज्यादा कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा, जाने कौन कितना है अमीर
हालाकि प्रियंका चोपड़ा की शादी में हिंदू रीति रिवाज से होने वाली शादी में जो रस्में होती हैं वह सभी निभाई गई हैं और सभी रस्मों में प्रियंका काफी खूबसूरत नजर आई हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।