प्रियंका के वेडिंग गाउन में लिखें हैं ये 8 खास शब्द, जो हैं उनके दिल के बेहद करीब

1 दिसंबर को हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रॉयल वेडिंग के बारे में सभी कोई जानना चाहता है। यह वेडिंग थी ही इतनी खास की इसके हर पहलू के बारे में लोग जानना चाहते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रॉयल वेडिंग में वेन्यू, मेन्यू से लेकर ब्राइड और ग्रूम की वेडिंग ड्रेस तक स्पेशल थी। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भी प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘मेरी वेडिंग ड्रेस बेहद पर्सनलाइज्ड थी। इसमें मैंने काफी चीजों को एड करवाया था। जो भी मेरे करीब हैं और कुछ शब्द जो मुझे बहुत पसंद है। ’ तो चलिए हम आपको बताते हैं कि प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग ड्रेस कैसे आम ब्राइडल ड्रेस से अलग थी।
वेडिंग गाउन में लिखें हैं 8 बेहद खास शब्द
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंग्लिश वेडिंग में जो व्हाइट गाउन पहना उसे फेमस फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया है। इस गाउन को कैसे तैयार किया गया है, इसकी डीटेल रॉल्फ लॉरेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है। डिजाइनर ने बताया है कि प्रियंका ने जो गाउन पहना है उसमें महीन मोतियों का काम किया गया है। गाउन में हाई नेक कोट है जिस पर साटन के बटन लगे हुए हैं। गाउन में इन सबके अलावा हैंड एम्ब्रॉयडरी है और एम्ब्रॉयडरी के साथ ही इसमें प्रियंका चोपड़ा ने अपने दिल के सबसे क्रीब लोगों के नाम भी लिखवाए हैं। इस गाउन पर उनके मात-पिता के नाम के साथ शादी की डेट, फैमिली, होप और कम्पैशन जैसे शब्द भी लिखें हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने कुछ प्रेज भी गाउन पर लिखवाए हैं। वहीं निक जोनस ने पर्पल लेबल डबल ब्रेस्टेड टक्सेडो सूट पहना है। निक के कोट पर प्रियंका की ड्रेस का पार्ट भी स्टिच किया गया है और इस पर उर्दू वर्ड ‘मेरी जान’ जिसका अंग्रेजी में अर्थ माई लाइफ होता है लिखा है। इस बारे में इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुद ही बताया है। प्रियंका ने कहा है, ‘अपनी ड्रेस को पर्सनलाइज्ड कराने के लिए मैनें उसमें काफी कुछ एड कराया है। यह सब कुछ मेरे दिल के बहुत करीब है।’
इस खास मंत्र को भी प्रियंका ने करवाया वेडिंग गाउन में एम्ब्रॉयड्रेड
प्रियंका भले ही वेस्टर्न कलर पसंद करती हों मगर इंडिया और इंडियन कलचर उनके दिल के बहुत ही करीब है। प्रियंका ने अपनी ड्रेस पर आठ शब्दों के अलावा ‘ओम नम: शिवाय’ भी लिखवाया है। भगवान शिव पर प्रियंका बहुत बिलीव करती हैं और इसी वजह से उन्होंने यह मंत्र अपने वेडिंग गाउन पर एम्ब्रॉयड्रेड करवाया है। इससे यह बात भी साबित हो जाती हैं कि विदेशी दुल्हे की दुल्हन बनने के बाद भी प्रियंका का अपने देश और उसके प्रति लगाव कम नहीं हुआ है।
डिजाइनर 50 साल में बनाए केवल 3 ही वेडिंग गाउन
जिस मैग्जीन ने प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग की तस्वीरों को खरीदा था उसी मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने इस बात का जिक्र किया है कि राल्फ लॉरेन ने अपने 50 साल के करियर में अब तक 3 वेडिंग ड्रेस ही डिजाइन की है और उनकी वेडिंग ड्रेस उनमें से एक है। इस बात के लिए प्रियंका ने खुद को बेहद खुशनसीब भी बताया है। आपको बता दें कि मेट गाला में प्रियंका द्वारा पहना गया ट्रेंच कोट ड्रेस काफी पॉपुलर हुआ था और कोट ड्रेस राल्फ लॉरेन ने ही डिजाइन किया था।
Read More:Priyanka Chopra Bridal Makeup: कुछ इस तरह से होगा प्रियंका का ब्राइडल मेकअप, आर्टिस्ट ने दिए हिंट्स
सास के वेडिंग गाउन का हिस्सा भी है शामिल
प्रियंका के गाउन में 8 स्पेशल शब्दों के अलावा एक और चीज बेहद खास थी और वो थी उनकी सास मामा जोनस के वेडिंग गाउन का हिससा उसमें स्टिच होना। जी हां, प्रियंका ने अपनी फैमिली के संटेमेंट्स के साथ ही अपनी सास के संटीमेंट्स का भी बहुत ध्यान रखा और अपने वेडिंग गाउन में अपनी सास के वेडिंग गाउन का एक पार्ट लेकर स्टिच करवाया है।
75 फुट की थी वेल
प्रियंका का वेडिंग गाउन इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उसमें 75 फुट की वेट लगाई गई थी। प्रियंका ने इंटरव्यू में बताया, ‘मैं चाहती थी कि इतनी बड़ी वेल हो जितनी बड़ी पहले कभी किसी की नही बनाई गई हो। पता नहीं क्यों मैं हमेशा सोचती थी कि मेरी वेडिंग ड्रेस को लंबी वेल ही डिफ्रेंट बना सकती है और मैंने ऐसा ही किया। मेरे गाउन में 75 फुट लंबी वेल थी। ’
Image Credit: @priyankachopra/Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।