Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:29 PM IST

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा समेत ये बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर कंफर्म कर चुके हैं अपना रिलेशनशिप स्टेटस

सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर कंफर्म किया अपना प्यार।   
Updated:- 2022-06-07, 19:03 IST
image

बॉलीवुड दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आईं थी। जिसके बाद उनकी सगाई को लेकर कयास लगाए जाने लगे। एक्ट्रेस का नाम जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है।  लेकिन उन्होंने इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं दी। 

हाल ही में एक्ट्रेस के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने आई लव यू कहा। जहीर ने अपने इस पोस्ट से सोनाक्षी और अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर उनपे रिलेशनशिप स्टेटस को कंफर्म कर चुके हैं।  आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में। 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह सोनाक्षी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो सोन्ज। मुझे मारने के लिए थैंक्यू। आई लव यू। आपको बहुत सारा खाना, प्यार और खुशियां मिलती रहें। कहते हैं न कि प्यार को कितना भी छुपा लें लेकिन प्यार छिपाए नहीं छिपता है। इसी तरह सोनाक्षी और जहीर का प्यार सबके सामने आया। 

 प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर कंफर्म किया था। साल 2018 में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और निक जोनस भी थे। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा माई फेवरेट मेन।  साल 2018 दिसंबर में प्रियंका और निक जोनस ने राजस्थान के जोधपुर में उम्मेद भवन में शादी की। 

इसे जरूर पढ़ेंः शाहरुख-गौरी से लेकर ऋतिक-सुजैन तक, इन 9 बॉलीवुड स्टार्स को हुआ था Love At First Sight

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora and Arjun Kapoor)

Zaheer Iqbal Sonakshi Sinha

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा लैक्मे फैशन वीक के दौरान शुरू हुई थी। फैशन शो में दोनों को एक साथ बैठे देखा गया था। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसके बाद दोनों की रिश्ते की सुगबुगाहट शुरू हुई थी। इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका और अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। 

इसे जरूर पढ़ेंः जानें करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की अनोखी लव स्टोरी, पार्किंग एरिया में हुई थी पहली मुलाकात

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर कंफर्म किया था। आलिया भट्ट ने सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। फोटो में वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेहद क्यूट लग रहे थें। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए एक हरी पत्ती का इमोटिकॉन शेयर किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप ने तहलका मचा दिया था। 

 

ऋतिक रोशन और सबा आजाद (Hrithik Roshan And Saba Azad)

ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को पहली पर डिनर डेट पर स्पॉट किया था। हाल ही में सबा आजाद ऋतिक रोशन के परिवार के साथ लंच करते हुए नजर आईं थी। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।  

Image Credit: instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।