सस्ती कुर्ती डिजाइंस में भी दिखेंगी लाजवाब, ऐसे करें उन्हें स्टाइल

त्योहारों का मौसम आते ही महिलाएं सजने-संवरने के लिए नए आउटफिट्स और ज्वेलरी की शॉपिंग शुरू कर देती हैं। मगर सबसे ज्यादा फेस्टिव सीजन में एथनिक लुक को ही पसंद किया जाता है। ऐसे में महिलाएं नई-नई कुर्तियां खरीदकर उसी में खुद को स्टाइलिश लुक देने के लिए टिप्स तलाशती रहती हैं।
जाहिर है, यदि आपको हर त्योहार पर कुछ नया लुक चाहिए तो आपके पास हर बार के लिए एक नया आउटफिट भी होना चाहिए। ऐसे में अगर आप बाजार से सस्ती-सस्ती कुर्तियां खरीद लें तो उन्हें अलग-अलग तरह स्टाइल करके आप डिफरेंट लुक पा सकती हैं।
बाजार में आपको मात्र 500 रुपये तक में एक से बढ़कर एक कुर्ती डिजाइन मिल जाएगी। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ कुर्ती डिजाइंस की झलक दिखाएंगे और उन्हें स्टाइल करने का तरीका भी बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- Kurti Designs : देखने में बेहद कूल लगते हैं जींस के साथ कुर्ती के ये डिजाइंस
सिंपल अनारकली कुर्ता
- आपको 500 रुपये तक में अनारकली कुर्ती की ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। अगर आप बहुत ही सिंपल अनारकली कुर्ती खरीद रही हैं, तो उसे किसी डिजाइनर प्लाजो के साथ कैरी कर सकती हैं। अपने पास हमेशा एक अच्छा व्हाइट और ब्लैक कलर का प्लाजो जरूर रखें, इसके साथ आप किसी भी कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं।
- आप डिजाइनर झुमकी पहन कर भी अपने लुक को इनहैंस कर सकती हैं। यह आपकी पसंद पर निभर करता है कि आपको इस तरह की सिंपल कुर्तियों के साथ हैवी झुमकी पहननी है या फिर लाइटवेट।
- आप फैंसी और डिजाइनर दुपट्टा पहन कर भी खुद को सिंपल अनारकली कुर्ती में स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- फेस्टिव सीजन में आप भी कैरी कर सकती हैं डिजाइनर चूड़ीदार सलवार कमीज, आज ही वॉर्डरोब में करें शामिल
सिंपल कॉटन कुर्ती
- यदि आप बाजार से सिंपल कॉटन कुर्ती खरीद कर ला रही हैं, तो व्हाइट सलवार के साथ उसे कैरी करें। आपको बाजार में शॉर्ट, लॉन्ग और ए-लाइन कई तरह की स्टाइल में कुर्तियां मिल जाएंगी, जिन्हें आप डिजाइनर सलवार के साथ कैरी कर सकती हैं।
- सिंपल कॉटन कुर्ती के साथ आप एथनिक लुक वाली कोटी, जैकेट, श्रग या फिर केप कैरी कर सकती हैं, यह भी आपको अलग सा लुक देगा।
- इस तरह की कुर्ती के साथ स्टाइलिश और डिजाइनर ज्वेलरी पहन कर आप बहुत ही ज्यादा अच्छा और परफेक्ट एथनिक लुक पा सकती हैं।
सिमेट्रिक कुर्ती
- आजकल सिमेट्रिक कुर्ती बहुत ज्यादा फैशन में हैं और इस तरह की कुर्ती में आपको बाजार में ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी आप इन्हें जींस, प्लाजो या फिर सलवार के साथ कैरी कर सकती हैं।
- इस तरह की कुर्ती के साथ आपको दुपट्टा लेने की जरूरत नहीं है। बस आप स्टाइलिश ज्वेलरी इसके साथ क्लब कर लें।
- आप चाहें तो एथनिक लुक वाली कोटी या फिर केप पहन कर भी इन कुर्तियों में बहुत अच्छा एथनिक लुक पा सकती हैं।
लॉन्ग ए-लाइन कुर्ती
- ए-लाइन कुर्ती डिजाइंस में भी आपको बाजार में बहुत सारी वैरायटी मिल जाएंगी। इस तरह की कुर्ती को आप चूड़ीदार पजामा, सलवार और डिजाइनर प्लाजो के साथ पहन सकती हैं।
- ए-लाइन लुक में जो कुर्तियां आती हैं उनके साथ आप डिजाइनर दुपट्टे कैरी कर सकती हैं। दुपट्टे में गोटा वर्क या कोई और हैवी वर्क होगा तो वह भी इस तरह की कुर्ती के साथ बहुत अच्छा नजर आएगा।
- आप सिंपल और लाइट वेट ज्वेलरी भी इस तरह की कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं, इससे आपका लुक और भी बेहतरीन लगने लगेगा।
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। ऐसे और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।