प्रिंटेड जंपसूट डिजाइन देख आपका भी इन्हें पहनने का करेगा मन, देखें लेटेस्ट कलेक्शन

अगर आप ऑफिस या कॉलेज में खूबसूरत बनकर जाना चाहती हैं और इसके लिए आप ट्रेंडिंग आउटफिट खोज रही हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे खास जंपसूट बताएंगे, जिसे ट्राई कर आप भी अपना जलवा बिखेर सकती हैं।
image

हर लड़की चाहती हैं की वह सबसे सुन्दर दिखें। इसी चाह में वे अपने आप को खूबसूरत बनाने के लिए काफी प्रयास करती हैं। अगर आप भी सबसे हटकर और खूबसूरत दिखना चाहती हैं , तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऐसे फ्लोरल प्रिंटेड जंपसूट डिजाइन के बारे में बताएंगे जिसे देख आपका भी उसे खरीदने का मन कर जाएगा। आइए जानते हैं इन फ्लोरल प्रिंटेड जंपसूट के बारे में।

रेड प्रिंटेड जंपसूट

1 (8)

भीड़ से अलग दिखने के लिए और यूनिक लुक क्रिएट करने के लिए आप लाल रंग का लहेरिया प्रिंटेड बेसिक जंपसूट ट्राई कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। आप इस जंपसूट को ऑनलाइन केवल 900 रुपए तक खरीद सकती हैं। इस जंपसूट के साथ आप चाहें तो व्हाइट कलर के शूज भी शामिल कर सकती हैं। यह शूज आपके लुक को एलिगेंट बनाने में मदद करेंगे।

राउंड नेक स्लीव लेस जंपसूट

3 (5)

अगर आप ऑफिस के लिए खूबसूरत जंपसूट की तलाश में हैं तो आपके लिए ये प्रिंटेड बेसिक राउंड नेक स्लीव लेस जंपसूट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इस जंपसूट के साथ हैंड बैग और बैली शामिल कर सकती हैं। इस सूट को जब आप ऑफिस पहनकर जाएंगी, तो हर एक की नजर आप पर हो सकती हैं। यही नहीं आप चाहें तो इसके साथ सिंपल ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। यह जंपसूट आपको ऑनलाइन 900 से 1000 तक मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें:Jumpsuit Designs: दोस्त की कॉकटेल पार्टी में स्टाइल करें ये जंपसूट, देखें डिजाइंस

फ्लोरल प्रिंटेड बेसिक जंपसूट

2 (10)

इसके अलावा आप प्रिंटेड शोल्डर स्ट्रैप्स बेसिक जंपसूट भी ट्राई कर सकती हैं। इसे आप अपने कॉलेज या फिर दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर पहन सकती हैं। यह आपको यूनिक लुक देने में मदद करेगा साथ ही इस जंपसूट में आपको देख कर हर कोई खुश हो जाएगा। आपको ये जंपसूट ऑनलाइन 1000 रुपए तक मिल जाएगा। यही नहीं अगर आप ऐसे ही सेम जंपसूट को बनवा भी सकती हैं या ऑफलाइन भी खरीद सकती हैं। आप इस सूट के साथ हील्स शामिल कर सकती हैं।

स्ट्रैपलेस प्रिंटेड क्यूलोट जंपसूट1 (10)

स्ट्रैपलेस प्रिंटेड क्यूलोटजंपसूट भी आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। आप इसे पहनकर भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं। इसमें स्टाइलिश दिखने के साथ साथ आप कम्फर्टेबल भी महसूस कर सकती हैं। यह जंपसूट बहुत लाइट वेट है, आप इसे ऑनलाइन केवल 600 तक खरीद सकती हैं। यही नहीं आप चाहें तो इसे बनवा भी सकती हैं। इस जंपसूट के साथ आप सैंडल पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें:Party Outfit: सर्दियों की पार्टी के लिए बेस्ट आउटफिट है वेलवेट जंपसूट, देखें डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit:myntra/KALINI/Berrylush/Anouk/SANSKRUTIHOMES

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP