फैशन की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। हर लड़की अपने आपको यूनिक और अट्रैक्टिव लुक देने के लिए हर टिप्स फॉलो करती हैं। अगर आप भी अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, लेकिन आप ओवर वेट हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप इन खूबसूरत और स्टाइलिश प्लस साइज गोटा वर्क सूट डिजाइन को ट्राई कर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं।
स्टाइलिश प्लस साइज गोटा वर्क सूट डिजाइन
अगर आप किसी खास फंक्शन में अपने लुक से सभी को खुश करना चाहती हैं, तो अब आप इस खूबसूरत पीले रंग का एथनिक प्रिंट अनारकली कुर्ता पैंट और दुपट्टे के साथ को ट्राई कर सकती हैं। यह सूट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल सकता है। इसके साथ आप एक्सेसरीज और हेयर स्टाइल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
प्लस साइज़ पर्पल मिरर एम्बेलिश्ड प्रिंटेड अनारकली कुर्ता पैंट
यही नहीं अगर आपके घर का फंक्शन हैं और आप इस फंक्शन में भीड़ से हटके दिखना चाहती हैं, तो अब आप इस खूबसूरतप्लस साइज़ पर्पल मिरर एम्बेलिश्ड इकत प्रिंटेड अनारकली कुर्ता पैंटको भी शामिल कर सकती हैं। इसमें आप बला की खूबसूरत लगेंगी। आप इस सूट को बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें:Black Anarkali Suit Designs: ये 4 तरह के ब्लैक अनारकली सूट पहनने के बाद लगेंगे सुंदर, देखें डिजाइंस
प्लस साइज़ फूशिया एथनिक फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता प्रिंटेड पैंट
आप अगर प्लस साइज में सूट डिजाइन तलाश रही हैं, तो आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइनर प्लस साइज़ फूशिया एथनिक फ्लोरल प्रिंटेड कढ़ाई वाला कुर्ता प्रिंटेड पैंट सूट को ट्राई कर अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं। इस सूट में आपको देखकर आपके सभी लोग खुश हो जाएंगे और आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे।
प्लस साइज़ फ्लोरल प्रिंटेड और गोट्टा वर्क सूट सेट
आप चाहें तो इस खूबसूरत और अट्रैक्टिवप्लस साइज फ्लोरल प्रिंटेड और गोट्टा वर्क सूट सेट को भी ट्राई कर सकती हैं। यह सूट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल सकता है। आप इस सूट के साथ एक्सेसरीज और मेकअप कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इस सूट को पहनने के बाद आप प्रिंसेस जैसी नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें:Cowrie Shell Earrings: कौड़ी वाले इयररिंग की बढ़ रही महिलाओं के बीच डिमांड, जरूर करें इन डिजाइन को ट्राई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit:jaipurkurti
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों