herzindagi
image

Karwa Chauth 2024 Lehenga Choli Designs: करवा चौथ पर पिया के सामने हर कोई आपकी तारीफ जब स्टाइल करेंगी ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले लहंगा चोली

Karwa Chauth 2024 Lehenga Choli Designs: लहंगा चोली कई सारे मौकों पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है और करवा चौथ के खास मौके पर आप ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली लहंगा चोली स्टाइल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-20, 13:00 IST


Karwa Chauth 2024 Lehenga Choli Designs: करवा चौथ पर जो भी सुहागन महिलाएं व्रत रखती हैं वो इस खास मौके पर बेस्ट आउटफिट का चुनाव करती हैं। वहीं इस खास मौके पर अगर आप सूट या साड़ी की जगह कुछ न्यू ट्राई करने का सोच रही हैं तो आप लहंगा चोली स्टाइल कर सकती हैं। हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले लहंगा चोली दिखा रहे हैं जो करवा चौथ पर आप स्टाइल कर सकती हैं।

रफल लहंगा चोली

ruffle lehenga choli

इस तरह को 2 लेयर रफल एम्ब्रॉयडरी लहंगा चोली आप करवा चौथ पर स्टाइल कर सकती हैं। यह लहंगा चोली रेड कलर में है और इसमें बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस लहंगा चोली में आप नई-नवेली दुल्हन की तरह नजर आएंगी साथ ही आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा। इस लहंगा चोली को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 2,000 से 4,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस लहंगा चोली के साथ बालों को खुला करके स्टाइल कर सकती हैं साथ ही ज्वेलरी में आप मिरर वर्क ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth  2024  Blouse Designs: करवा चौथ के मौके पर पहन रही हैं साड़ी तो साथ में पहनें कढ़ाई वर्क वाले ये ब्लाउज डिजाइंस

वोवन डिजाइन लहंगा चोली

voven designs lehnga choli

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह के वोवन डिजाइन वाले लहंगा चोली स्टाइल कर सकती हैं। इस वोवन डिजाइन लहंगा चोली में बेहद ही खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है और इस तरह का आउटफिट न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस आउटफिट को आप 3,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस तरह का वोवन डिजाइन लहंगा चोली के साथ आप चोकर स्टाइल कर सकती हैं।

voven designs lehnga choli (2)

वोवन डिजाइन में आप इस तरह का लहंगा चोली भी स्टाइल कर सकती हैं। यह लहंगा चोली पिंक कलर में है और इसके साथ जो दुप्पटा है वो पर्पल कलर में है और रॉयल लुक पाने के लिए आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।

embroidery lehnga choli

इस तरह का एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला लहंगा चोली भी आप करवा चौथ पर स्टाइल कर सकती हैं। इस लहंगा चोली में बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है और न्यू लुक पाने के लिए आप इसे वियर कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Gota Patti Dupatta: परफेक्ट पार्टी वियर लुक के लिए स्टाइल करें गोटा-पट्टी लेस वाले दुपट्टे, प्लेन सूट के साथ लगेंगे बेस्ट

अगर आपको करवा चौथ पर लहंगा चोली के ये खूबसूरत डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: queensuits, nykaafashion, myntra/Khushal K

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।