Peacock Design Pendants: त्योहारों पर पहनने के लिए शामिल करें ऐसे लेटेस्ट पीकॉक डिजाइन पेंडेंट, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

Peacock Design Pendants: पीकॉक डिजाइन की ज्वेलरी इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं मोर डिजाइन वाली ज्वेलरी पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। अगर आप भी लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट पीकॉक डिजाइन पेंडेंट बताएंगे, जिन्हें आप चेन या मंगलसूत्र के साथ शामिल कर सकती हैं।
स्क्वायर शेप पीकॉक एंड फ्लावर डिजाइन पेंडेंट
आप चाहें तो किसी खास त्योहार पर इस तरह का खूबसूरत स्क्वायर शेप पीकॉक एंड फ्लावर डिजाइन पेंडेंट भी शामिल कर सकती हैं। आपको इस तरह के पेंडेंट अर्टिफिशियल मिल जाएंगे या आप इसे सोने में भी बनवा सकती हैं।

फिलिग्री वर्क गोल्ड प्लेटेड पीकॉक डिजाइन पेंडेंट
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने लुक को रानी महारानियों की तरह दिखना चाहती हैं, तो अब आप किसी भी शानदार साड़ी के साथ इस तरह के खूबसूरत फिलिग्री वर्क गोल्ड प्लेटेड पीकॉक डिजाइन पेंडेंट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे पेंडेंट डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लुक को बेहतर बना देंगे।

मीनाकारी पीकॉक डिजाइन पेंडेंट
अगर आप भीड़ से हटकर लुक क्रिएट करना चाहती हैं और घर में होने वाले किसी खास फंक्शन में अपने लुक को शानदार बनाना चाहती हैं, तो अब आप मंगलसूत्र बीड या चेन के साथ इस तरह के खूबसूरत मोर मीनाकारी पीकॉक डिजाइन पेंडेंट को शामिल कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाले पेंडेंट काफी ट्रेंड में हैं, जो आपको नजदीकी बाजार में मिल सकते हैं।

गोल्ड प्लेटेड लटकन पीकॉक डिजाइन पेंडेंट
आपके लिए इस तरह के मोर गोल्ड प्लेटेड लटकन पीकॉक डिजाइन पेंडेंट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता हैं, जो इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसे आप अगर सोने में बनवाना चाहती हैं, तो किसी भी सुनार की दुकान पर दिखाकर डिजाइन करवा सकती हैं या आपको ऐसे आर्टिफिशियल पेंडेंट ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे। यह आपको रॉयल लुक देने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें- खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ऐसे लेटेस्ट हार्ट शेप पेंडेंट, दिखेंगी भीड़ से हटकर
टियर शेप गोल्ड प्लेटेड पीकॉक डिजाइन पेंडेंट
मोर डिजाइन वाले पेंडेंट आपके पूरे लुक को बेहतर और अट्रैक्टिव बनाने में बेहद मदद करेंगे। ऐसे में आप किसी भी खास त्योहार या फंक्शन के दौरान इस तरह के टियर शेप गोल्ड प्लेटेड पीकॉक डिजाइन पेंडेंट को लाल बीड वाले मंगलसूत्र या काले बीड वाले मंगलसूत्र के साथ पहन सकती हैं। आप इस तरह के पेंडेंट को किसी भी साड़ी या सूट के साथ पहन सकती हैं।
-1770038703477.jpg)
डबल पीकॉक फ्लावर शेप पीकॉक डिजाइन पेंडेंट
अगर आपको भी बदल-बदल कर पेंडेंट पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप डबल पीकॉक फ्लावर शेप डिजाइन पेंडेंट को भी शामिल कर सकती हैं,ये आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देंगे और पूरे लुक को स्टाइलिश और एलिगेंट टच देने में भी मदद करेंगे। इस तरह के पेंडेंट को भी आप नजदीकी बाजार में किसी ज्वेलरी की शॉप से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Mangalsutra Pendant Designs: रेड बीड मंगलसूत्र के साथ पहनने के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट पेंडेंट, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : AI/FREEPIK
- मंगलसूत्र के साथ कौन से पेंडेंट सही लगेंगे?
- मंगलसूत्र के साथ आप पीकॉक डिजाइन पेंडेंट को शामिल कर सकती हैं।
- मंगलसूत्र के कौन से डिजाइन ट्रेंड में हैं?
- मंगलसूत्र के हार्ट और पीकॉक डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं।
- मंगलसूत्र के कौन से डिजाइंस शादी में पहनने के लिए बेस्ट हो सकते हैं?
- फ्लोरल पेन्डेन्ट मंगलसूत्र के डिजाइंस बेस्ट हो सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।