Peacock Design Payal: पैरों की खूबसूरती बढ़ा देंगे पीकॉक पैटर्न पायल, देखें नए डिजाइंस

Peacock Design Payalअगर आप भी अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पैरों में पायल पहनती हैं, लेकिन लेटेस्ट पायल डिजाइंस को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट पीकॉक डिजाइन पायल बताएंगे, जो आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। आइए जानते हैं इन मोर डिजाइन वाली पायल के बारे में।
प्लेन चेन पीकॉक घुंघरू डिजाइन चांदी की बिछिया
अपने पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए और अपने लुक को डिफरेंट और एलिगेंट टच देने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत प्लेन चेन पीकॉक घुंघरू डिजाइन चांदी की पायल को ट्राई कर अपने पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं। ऐसे पायल को आप नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान से खरीद सकती हैं।

स्टोन वर्क पीकॉक पैटर्न पायल डिजाइन
इन दिनों पीकॉक पैटर्न पायल काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आप भी पायल की तलाश में है, तो एक जैसे पायल पहनने के बजाय आप इस तरह के लेटेस्ट मोर वाले पायल को ट्राई कर सकती हैं। यह पैरों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।

पीकॉक चेन पायल डिजाइन
अगर आप शादीशुदा हैं और अपने पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए बिछिया के साथ-साथ एक से एक पायल भी पहनना पसंद करती हैं, तो आप इस तरह की मोर पीकॉक चेन पायल डिजाइन को शामिल कर अपने पैरों को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे पायल इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं।

थ्री लेयर पीकॉक डिजाइन पायल
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने पैरों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए थ्री लेयर पीकॉक डिजाइन पायल को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे पायल डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेंगे। इस तरह के पायल को आप नजदीकी बाजार में किसी सुनार की दुकान से चांदी की बनवा सकती हैं।

ट्रेडिशनल इंडियन सिल्वर पीकॉक डिजाइन पायल
पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए और भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए अगर आप भी पायल खरीदने की सोच रही हैं, तो आपके लिए यह मोर डिजाइन वाले ट्रेडिशनल इंडियन सिल्वर पीकॉक डिजाइन पायल भी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप डेली वियर में पहन सकती हैं या फिर किसी खास फंक्शन में भी पहनकर जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Peacock Design Pendants: त्योहारों पर पहनने के लिए शामिल करें ऐसे लेटेस्ट पीकॉक डिजाइन पेंडेंट, दिखेंगी सबसे खूबसूरत
रेड एंड ग्रीन स्टोन पीकॉक डिजाइन पायल
अगर आप किसी खास इवेंट या फंक्शन में जा रही हैं और ऐसे में अपने आउटफिट के साथ-साथ पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए पायल पहनने वाली हैं, तो अब आप एक जैसे पायल पहनने के बजाय लेटेस्ट और डिजाइनर रेड एंड ग्रीन स्टोन पीकॉक डिजाइन पायल को ट्राई कर सकती हैं। मोर वाले पायल आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

डबल लेयर सिल्वर पीकॉक डिजाइन पायल
अगर आपको भी पायल पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर पायल पहनती हैं, तो आपके लिए इस तरह के डबल लेयर सिल्वर पीकॉक डिजाइन पायल भी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आप इसे पहनकर अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव बनाने के साथ-साथ पैरों को भी खूबसूरत बना सकती हैं। आपको इस तरह की पायल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : flipkart/kudor/khushbujewellers/RAMDEV ART FASHION JEWELLERY/SILVOSWAN
- चांदी के पायल के कौन से डिजाइंस काफी ट्रेंड में हैं ?
- चांदी में मोर और फ्लावर डिजाइन पायल काफी चलन में हैं।
- चांदी की पायल कितने तक की आती है?
- चांदी की पायल 3000 से मिलना शुरू हो सकती हैं।
- मोर डिजाइन पायल कितने में मिल सकती है?
- मोर डिजाइन पायल आप 4000 तक खरीद सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।