Passa Designs For Eid: शरारा और अनारकली के साथ खूब जचेंगे पासा के ये लेटेस्ट डिजाइंस, इस बकरीद पर अपनाएं रॉयल लुक

बकरीद (Eid-al-Adha) के मौके पर हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। इस त्योहार पर शरारा, गरारा या अनारकली सूट्स के साथ ज्वैलरी पहनने का एक अलग ही क्रेज होता है। अगर आप इस बार एवरग्रीन लुक चाहती हैं, तो मांगटीके के बजाय अपने बालों में एक खूबसूरत 'पासा' या 'झूमर' जरूर कैरी करें। सिर के बाईं ओर सजाया जाने वाली यह ज्वैलरी पूरे चेहरे के विजुअल एस्थेटिक्स को तुरंत निखार देता है। यहां पर पासे के डिजाइन दिए जा रहे हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि झूमर के डिजाइंस क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

झुमकी स्टाइल हैवी ग्रीन बीड्स पासा
आज की युवा पीढ़ी के लिए ये डिजाइन परफेक्ट है जो अपने ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा सा कंट्रास्ट और मॉडर्न टच जोड़ना पसंद करती हैं। यह पासा एक साइड एंगल से अपनी पूरी खूबसूरती बिखेरता है।
इसे भी पढ़ें - Eid Al Adha 2026: ईद पर सिंपल सूट भी लगेगा एकदम रॉयल, ट्राई करें लॉन्ग झुमके के ये बेहद खूबसूरत डिजाइंस
इसमें मोतियों की लड़ियों के साथ-साथ नीचे की तरफ बेहद हैवी और घने कुंदन का काम किया गया है।
रूबी-कुंदन और मल्टी-लेयर्ड गोल्ड पासा के डिजाइन
यह डिजाइन पूरी तरह से मुगलई विंटेज वाइब से प्रेरित है। यदि आपके ईद के कपड़े मैरून, लाल या गोल्डन शेड के हैं, तो यह पासा आपके लिए बेस्ट है। इस झूमर के ऊपरी हिस्से में एक बड़ा चौकोर रूबी दिया गया है, जिसके चारों तरफ बारीक अनकट कुंदन लगे हैं।
इसे भी पढ़ें - Gajra Bangle Designs: गजरा बैंगल के ये डिजाइंस बढ़ाएंगे हाथों की शोभा, बकरीद पर जरूर करें स्टाइल
-1779617665148.jpg)
एवरग्रीन पर्ल-ड्रॉप्स और एमराल्ड चांदबाली पासा
पेस्टल शेड्स या डार्क ग्रीन आउटफिट्स के साथ यह डिजाइन बेहद कमाल का लगता है। इस पासा की शुरुआत ऊपर एक गोल चक्रानुमा फ्लोरल डिजाइन से होती है, जिसके ठीक बीच में एक छोटा हरा नग सजा है। यहां से सात बेहद बारीक और साफ मोतियों की लड़ियां नीचे की ओर गिरती हैं, जो एक खूबसूरत चांदबाली जैसे घुमावदार कुंदन बेस से जुड़ती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।