herzindagi
Party wear gown look ideas

पार्टी गाउन लुक के ये ट्रेंडी डिजाइन करें ट्राई, लगेंगी स्टाइलिश

पार्टी लुक के लिए अक्सर हम गाउन को स्टाइल करना पसंद करते हैं। इसके लिए आप इन ट्रेंडी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-07-17, 13:30 IST

पार्टी में जाना हर किसी को काफी पसंद होता है। ऐसे में हम पहले से ही इसकी तैयारी करना शुरू कर देते हैं ताकि पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखाई दें। इसके लिए कुछ महिलाएं स्टाइलिश साड़ी को चूज करती हैं तो कुछ वेस्टर्न आउटफिट और कुछ ऐसी होती हैं तो गाउन पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी गाउन पहनने की शौकीन हैं तो इस बार पार्टी में कुछ और ट्राई करने से बेहतर है कि आप गाउन को स्टाइल करें। ये काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लगते हैं। आप भी इन्हें पहनकर काफी खूबसूरत लगने वाली हैं। 

हाई थाई स्लिट गाउन

 Thai slit gown

मार्केट में आपको कई तरह के गाउन डिजाइन मिल जाएंगे। लेकिन आपको अपने लिए कुछ ऐसे गाउन ट्राई करने चाहिए। जिसमें आप खूबसूरत भी लगें और स्टाइलिश भी। इसके लिए आप हाई थाई स्लिट गाउन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के गाउन पार्टी के लिए काफी अच्छे होते हैं। आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इन्हें पहनना काफी पसंद करती हैं।

इस तरीके के गाउन आप सीक्वेंस वर्क या फिर प्लेन भी ले सकती हैं। कई सारी महिलाएं इन्हें काफी महंगे दाम में खरीदती हैं लेकिन आपको इसके लिए सिर्फ 500 से 1000 रुपये खर्च करने की जरूरत होगी। इसके साथ आप पार्टी वियर मेकअप और हाई हील्स को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके से आपका पार्टी लुक रेडी हो जाएगा।

ऑफ शोल्डर गाउन

Off shoulder gown

अगर आप पार्टी में सिंपल लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप फ्लोरल प्रिंट गाउन लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरीके के गाउन में आप ऑफ शोल्डर नेकलाइन को ट्राई कर सकती हैं।सोनम कपूर ने भी पार्टी लुक के लिए इस तरीके के गाउन को चूज किया है। जिसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। इस तरीके के गाउन के साथ आप सिंपल मेकअप, एक्सेसरीज और हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के गाउन आपको ऑनलाइन 1000 से 1200 की रेंज में मिल जाएंगे। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: गाउन के ये डिजाइंस आपको देंगे स्टेटमेंट लुक, दिखेंगी आकर्षक

फ्लेयर्ड गाउन लुक

Flared gown look

अगर आपको भी फ्लेयर्ड ड्रेस पसंद है तो ऐसे में आप पार्टी लुक के लिए फ्लेयर्ड गाउन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के गाउन सिंपल होते हैं। लेकिन इन्हें आप स्टाइलिश तरीके से वियर कर सकती हैं। इसमें आप डबल शेड वाले गाउन को स्टाइल कर सकती हैं जिसके साथ स्टोन वर्क ज्वेलरी या फिर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी। इसके साथ बोल्ड मेकअप और हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के गाउन आपको मार्केट में 500 से 1000 रुपये की रेंज में अच्छे मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: इवनिंग पार्टी के लिए पहन रही हैं गाउन तो ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगी आपके काम

इस बार पार्टी में जाने के लिए इन गाउन डिजाइन को ट्राई करें और इन्हें अच्छी एक्सेसरीज के साथ पेयर करके लुक को खूबसूरत बनाएं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Intagram/ Myntra

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।