करवा चौथ पर लगेंगी पंजाबी कुड़ी, देखें परांदे के ये डिजाइन

करवा चौथ के खास मौके पर महिलाएं अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए न जाने क्या-क्या करती हैं। हालांकि, ज्यादातर महिलाएं कपड़ों पर खास ध्यान देती हैं और हेयर स्टाइल को भूल जाती हैं। सही हेयर स्टाइल और एक्सेसरीज का इस्तेमाल करने से लुक में चार चांद लग जाते हैं।
लेकिन अगर आप उन महिलाओं में से एक हैं, जो बालों के स्टाइल पर ध्यान नहीं देती हैं तो इससे आपक लुक अधूरा और फीका लग सकता है।
क्या आप करवा चौथ पर पंजाबी कुड़ी बनना चाहती हैं? अब आपको लग रहा होगा इसके लिए खूब सारा सामान खरीदना पड़ेगा, ऐसा बिल्कुल नहीं है। बस आपको परांदा चाहिए होगा। हालांकि, मार्केट में आपको इसके हजारों डिजाइन मिल जाएंगे। लेकिन आज हम आपके लिए सबसे खूबसूरत परांदे डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें बालों में लगाकर आप बला की खूबसूरत लगेंगी।
गोल्डन परांदा डिजाइन (Golden Paranda Design)
करवा चौथ के खास मौके पर हेयर स्टाइल को दोगुना सुंदर बनाने के लिए आप गोल्डन परांदा डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें फ्रिल लगे हुए हैं, जिसे छोटे-छोटे मोती से सजाया गया है। इस तरह का परांदा आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। ब्रेड बनाएं और बालों में परांदा को लपेट लें। यकीन मानिए आपको इस लुक में देख हर कोई आपकी नजर जरूर उताएगा।
मल्टीकलर परांदा डिजाइन (Multi Color Paranda Design)
इसमें मिरर और टैसल डिजाइन बना हुआ है,जिसकी वजह से यह बेहद खूबसूरत लग रहा है। यह परांदा डिजाइन सिंपल के अलावा डिजाइनर साड़ी के साथ भी अच्छा लगेगा। आपको मार्केट में इस तरह के कई डिजाइन मिल जाएंगे। (लटकन डिजाइन)
इसे भी पढ़ें:Karwa Chauth Wishes & Quotes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश
पॉम-पॉम परांदा डिजाइन (Pom Pom Paranda Design)
इसे भी पढ़ें:बैसाखी पर ट्रेडीशनल पंजाबी लुक के लिए लगाएं परांदा, देखें एक से बढ़कर एक ट्रेंडी डिजाइन
ग्लास बीड परांदा डिजाइन (Glass Beads Designs)
यह बातें भी जान लें
- बालों में दो परांदा लगाने से आपको डिफरेंट लुक मिलेगा।
- परांदा खरीदने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका आउटफिट कैसा है। यानी अगर आपकी ड्रेस हैवी है तो आपको सिंपल परांदा डिजाइन चुनना चाहिए।
- ट्रेडिशनल पंजाबी लुक के लिए पटियाला सूट और सलवार के साथ परांदा पहनें।
- ब्राइडल लुक के लिए आप ज्वेलरी परांदा खरीद सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।