herzindagi
image

दिखना है सबसे अलग तो ट्राई करें डिफरेंट तरह के प्लाजो, ऐसे करें स्टाइल

अगर आपको अलग नजर आना है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने आउटफिट स्टाइल का तरीका चेंज करें। इससे आपको कुछ अलग डिजाइन वाले आउटफिट को स्टाइल करने को मिलेंगे।
Editorial
Updated:- 2025-02-12, 18:54 IST

जब भी किसी पार्टी या फंक्शन में जाने की बात आती है, तो ऐसे में हम अक्सर कुछ अलग ट्राई करने के बारे में सोचते हैं। इसके लिए हम बाजार में कई सारे ऑउटफिट भी सर्च करते हैं, जिसे वियर करके हम अच्छे लगें। लेकिन फिर भी वो एक जैसे नजर आते हैं। ऐसा अक्सर प्लाजो के साथ होता है। जब भी हम प्लाजो वियर करते हैं, तो वो एक जैसे डिजाइन के लगते हैं। इसकी वजह से लुक अजीब लगता है। इस बार आप कुछ अलग डिजाइन वाले प्लाजो को वियर करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के प्लाजो को आप खरीदकर वियर कर सकती हैं।

फ्लेयर्ड डिजाइन वाले प्लाजो

Flared design plazzoo

आप कुछ अट्रैक्टिव लुक क्रिएट करने के लिए फ्लेयर्ड डिजाइन वाले प्लाजो को वियर कर सकती हैं। इस तरह के प्लाजो स्टाइल करने के बाद आपका लुक अच्छा लगेगा। इसमें आपको साइड में फ्लेयर्ड डिजाइन मिलेगा। इससे आपका प्लाजो फैंसी नजर आएगा। जिसे आप किसी भी टॉप या शॉर्ट कुर्ती के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह के प्लाजो को आप प्लेन डिजाइन के साथ-साथ प्रिंटेड डिजाइन में मिल जाएंगे। जिसे स्टाइल करके आपका लुक अच्छा लगेगा।

एम्ब्राइडरी वर्क वाला प्लाजो

Embrodery palazzo

आप अपने सूट या टॉप के साथ एम्ब्राइडरी वर्क वाला प्लाजो भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के प्लाजो भी पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। इसमें आपको नीचे की तरफ एम्ब्राइडरी वर्क वाला डिजाइन मिलेगा। इससे आप इसे प्लेन टॉप या कुर्ती के साथ वियर कर पाएंगी। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। ये प्लाजो आपको मार्केट में भी आसानी से मिल जाएंगे। जिसे आप 200 से 500 रुपये में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Indo western Outfits : न्यू लुक के लिए स्टाइल करें ये क्रॉप टॉप और प्लाजो सेट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

यह विडियो भी देखें

स्कर्ट स्टाइल प्लाजो

Skirt palazzo

आप लुक को अलग तरह से क्रिएट करने के लिए स्कर्ट स्टाइल प्लाजो को वियर कर सकती हैं। इस तरह के प्लाजो क्रॉप टॉप या शर्ट के साथ ज्यादा अच्छे लगते हैं। इसमें आपको डिजाइन काफी अलग-अलग मिल जाएंगे। साथ ही, आप चाहें तो इसमें प्रिंटेड के साथ-साथ प्लेन डिजाइन वाले प्लाजो को खरीद सकती हैं। इससे आपका लुक ही चेंज हो जाएगा। साथ ही, ये आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: पार्टी में नजर आना चाहती हैं सबसे अलग तो ट्राई करें ये फ्लोरल क्रॉप टॉप और स्कर्ट, देखें डिजाइंस

इस बार इन डिफरेंट स्टाइल के प्लाजो को वियर करें। इससे आपका लुक ही बदल जाएगा। साथ ही, आपको बॉटम के ज्यादा ऑप्शन सर्च करने की जरूरत नहीं पडे़गी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।