Pakistani Suit Designs: बकरीद पर पहनें ये पाकिस्तानी सूट, दिखेंगी बला सी खूबसूरत; लेटेस्ट डिजाइंस पर डालें नजर

ईद का खास मौका बस आने ही वाला है। त्यौहार की रौनक की अलग होती है। त्यौहारों के मौके पर घर सजाने से लेकर पकवान बनाने तक हम सारे जतन करते हैं। त्यौहारों पर खूबसूरत दिखने का चाव भी सभी को होता है। खासकर, महिलाएं इन खास मौकों पर सजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। ईद के मौके पर आमतौर पर सभी सूट पहनना पसंद करते हैं। सूट्स में आपको अनारकली सूट्स, शरारा सूट्स और पाकिस्तानी सूट जैसे कई ऑप्शंस मिल जाएंगे। बात अगर पाकिस्तानी सूट्स की करें, तो ये लंबे समय से ट्रेंड में हैं। इस बकरीद आप इन सूट्स को स्टाइल कर खूबसूरत दिख सकती हैं। यहां हम आपके लिए पाकिस्तानी सूट्स के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस लेकर आए हैं, जिन पर आपको जरूर नजर डालनी चाहिए।
हैवी वर्क पाकिस्तानी सूट
ईद पर अगर आप हैवी सूट स्टाइल करना चाहती हैं, तो आप इस रेड सूट पर नजर डालिए। हैवी वर्क वाला यह सूट ईद के मौके पर लाजवाब लगेगा। इसकी नेकलाइन पर हैवी वर्क है, इसलिए आप इसके साथ नेकपीस को अवॉइड करें। आप इसके साथ चांदबाली पहनें और बन बनाएं। हल्के मेकअप और न्यूड लिप कलर के साथ इसे स्टाइल करें। इसके साथ हैवी ज्वैलरी अवॉइड करें, क्योंकि सूट में काफी वर्क है, ऐसे में यही आपको स्टाइलिश लुक देने का काम करेगा।
फ्लोरल सूट डिजाइन
फ्लोरल वर्क में यह पाकिस्तानी सूट भी आपके लुक को परफेक्ट बना सकता है। इसके दुपट्टे पर भी काफी वर्क किया हुआ है, ऐसे में यह त्यौहार के लिए बहुत खास है। इसमें आपको कई कलर और डिजाइंस मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह के सूट के साथ आप कानों में झुमकी पहन सकती हैं। इसके साथ बाल खुले रखें और डार्क कलर की लिपस्टिक लगाएं। आप चूड़ियों के साथ लुक को पूरा करें।
ऑर्गेन्जा सूट डिजाइन
इस सूट का कलर काफी डिफरेंट है, जो आपको सबसे अलग दिखने में मदद कर सकता है। आजकल त्यौहारों में भी चमकीले रंगों की जगह पेस्टल कलर का चलन है। ऐसे में आप इस ट्रेंडी पेस्टल सी-ग्रीन शेड को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें मल्टीकलर फ्लोरल डिजाइन है। ऑर्गेन्जा फैब्रिक पर बना यह सूट आपके लुक को ग्रेसफुल बना सकता है। इसके साथ आप बालों को कर्ल करें और गले में नेकपीस स्टाइल करें। आप इसके साथ पासा भी पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Passa Designs For Eid: शरारा और अनारकली के साथ खूब जचेंगे पासा के ये लेटेस्ट डिजाइंस, इस बकरीद पर अपनाएं रॉयल लुक
चिकनकारी स्टाइल एम्ब्रॉयडरी सूट डिजाइन
यह भी आपके ईद लुक के लिए एकदम परफेक्ट है। मोनोक्रोमैटिक लुक और हैवी चिकनकारी स्टाइल एम्ब्रॉयडरी इसे खास बना रही हैं। इसमें बेल स्लीव्स हैं, जो काफी प्यारी लगती हैं। इस मिंट ग्रीन और व्हाइट कॉम्बिनेशन के साथ सिल्वर या पर्ल वर्क वाली चांदबालियां या बड़े कुंदन झूमके बहुत खूबसूरत लगेंगे। आप इसके साथ लो बन बना सकती हैं। आप पसंद के हिसाब से डार्क कलर भी चुन सकती हैं।
इस बार ईद पर आप इन पाकिस्तानी सूट को स्टाइल कर खूबसूरत नजर आ सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Torani, theethinicworld
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।