Pakistani Suits: बदलते मौसम के लिए बेस्ट हैं पाकिस्तानी स्टाइल वेलवेट सलवार-सूट डिजाइंस, देखें डिजाइंस

सलवार-सूट हम सभी पहनते हैं और इसके लिए हम डिजाइन से लेकर सही कलर कॉम्बिनेशन को चुनना बेहद जरूरी होता है। फैशन के दौर के साथ-साथ मौसम भी बदल रहा है और सर्दियां आने वाली है। इस मौके पर फैंसी दिखने वाले सूट को पहन सकते हैं।

आजकल की बात करें तो पाकिस्तानी स्टाइल वेलवेट सलवार-सूट को पहनना काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। तो आइये देखते हैं पाकिस्तानी स्टाइल वेल्वर सलवार-सूट की लेटेस्ट डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन सूट लुक को आकर्षक बनाने के टिप्स-
स्टाइलिश मोहरी डिजाइन पाकिस्तानी सलवार सूट

मोहरी वर्क वाली सलवार देखने में बेहद स्टाइलिश लुक देने का काम करती है। इसमें आपको बारीकी से किया हुआ जरी और अन्य कई जैसे फ्लोरल वर्क सलवार की मोहरी में किया हुआ देखने को मिल जाएगा। लुक में जान डालने के लिए आप हैवी वर्क वाले मैचिंग नेट के दुपट्टे को साथ में स्टाइल कर सकती हैं। देखने में इस तरह का लुक काफी आकर्षक नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Velvet Suit Designs : पहनें वेलवेट सलवार-सूट की ये शानदार डिजाइंस, देखें तस्वीरें
गोटा-पट्टी लेस वर्क पाकिस्तानी सलवार सूट

सूट लुक को फैंसी बनाने के लिए लेस वर्क सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आपको गोल्डन कलर की किनारी लेस से लेकर चौड़े डिजाइन में काफी स्टाइलिश गोटा-पट्टी लेस वर्क घेर और नेकलाइन में वर्क वाले सूट देखने को मिल जाएंगे। इसमें आप चाहें तो दुपट्टे को स्किप भी कर सकती हैं और फैंसी स्टाइल में सूट को कैरी कर सकती हैं।

चौड़े घेरदार पाकिस्तानी सलवार सूट

पाकिस्तानी स्टाइल में सबसे ज्यादा चौड़े घेरे वाले सलवार-सूट देखने में बेहद खूबसूरत लुक देने का काम करते हैं। इसमें आपको सूट के घेर चौड़े देखने को तो मिलेंगे ही और साथ में फैंसी डिजाइन का बॉर्डर वर्क भी आपको सूट लुक में देखने को मिल जाएगा। बता दें कि इस तरह के सलवार-सूट के आपको मार्केट में फैब्रिक मिल जाएंगे। इसे आप सिलवाकर पहन सकती हैं।

अगर आपको वेलवेट सूट डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: ibaasonline, fabtopper, myntra, inchingindia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।