Latest Silver Mangalsutra: एक जैसे मंगलसूत्र के बजाय ट्राई करें ये लेटेस्ट सिल्वर मंगलसूत्र, देंगे रॉयल लुक

अगर आप शादीशुदा महिला है और अपने श्रृंगार में मंगलसूत्र शामिल करती हैं, तो अब आप एक जैसे मंगलसूत्र पहनने के बजाय कुछ डिफरेंट और यूनिक मंगलसूत्र ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले सिल्वर मंगलसूत्र डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिसे शामिल कर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
फ्लोरल विंग शेप मंगलसूत्र डिजाइन
आप चाहें तो अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए इस तरह का खुबसुरत फ्लोरल विंग शेप मंगलसूत्र डिजाइन शामिल कर सकती हैं। इसे आप साड़ी या सूट के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

सिल्वर कीर्तिमुख पेंडेंट चांदी का मंगलसूत्र
अधिकतर शादीशुदा महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह की ज्वेलरी शामिल करती हैं। ऐसे में आप भी इस तरह के खूबसूरत सिल्वर कीर्तिमुख पेंडेंट चांदी का मंगलसूत्र को शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र आपको डिफरेंट लुक देने में मदद करेंगे। आप इन्हें नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान पर बनवा सकती हैं।

रेड स्टोन चंद्रकोर डिजाइन चांदी का मंगलसूत्र
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और किसी भी खास फंक्शन के दौरान अपने साड़ी या ट्रेडीशनल आउटफिट वाले लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत रेड स्टोन चंद्रकोर डिजाइन चांदी का मंगलसूत्र भी बेस्ट हो सकता हैं। ऐसे मंगलसूत्र इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे।

स्टोन वर्क फ्लोरल इंस्पायर्ड डिजाइन चांदी का मंगलसूत्र
आप चाहें, तो किसी भी त्योहार पर अपने लुक को एलिगेंट टच देने के लिए और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक जैसे मंगलसूत्र पहनने के बजाय इस तरह के स्टोन वर्क फ्लोरल इंस्पायर्ड डिजाइन चांदी का मंगलसूत्र को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में यह आपके लिए भी बेस्ट रहेंगे।

स्टर्लिंग सिल्वर टेम्पल इंस्पायर्ड चांदी का मंगलसूत्र
अगर आप भी एक से एक खूबसूरत मंगलसूत्र पहनती हैं और आपके पास मंगलसूत्र के कई कलेक्शन हैं, तो अब आप अपने कलेक्शन में इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले स्टर्लिंग सिल्वर टेम्पल इंस्पायर्ड चांदी का मंगलसूत्र को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र डिजाइन खूबसूरती को बढ़ा देंगे और रॉयल लुक देने में मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें- Gold Mangalsutra Designs: 2 ग्राम में बनवाएं सोने का मंगलसूत्र, देखें लेटेस्ट डिजाइन

थ्री फ्लावर एंड लीफ डिजाइन चांदी का मंगलसूत्र
फैशन के इस बदलते दौर में आए दिन कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में अब अधिकतर महिलाएं चांदी के मंगलसूत्र पहनना शुरू कर रही है। आप भी अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए थ्री फ्लावर एंड लीफ डिजाइन चांदी का मंगलसूत्र को शामिल कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Aayushi Arora/Abdesigns Jewellery/Siddhi Silver Jewellery
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।