herzindagi
Nose ring design tips

खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ऑक्सीडाइज्ड नोज रिंग

नोज रिंग पहनने से चेहरे की खूबसूरती दोगुना हो जाती है। इसके लिए आप ट्रेंडी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-06-16, 16:54 IST

अक्सर हम अलग-अलग ज्वेलरी डिजाइन को ओकेजन के हिसाब से स्टाइल करते हैं। इयरिंग्स हो, नोज रिंग हो या फिर ज्वेलरी डिजाइन आए दिन नए ट्रेंड के साथ मार्केट में आते रहते हैं। इनमें से कुछ ज्वेलरी ऐसी होती हैं जिन्हें लोग पारंपरिक महत्व के तौर पर पहनते हैं। वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो सिर्फ स्टाइल के लिए इन्हें पहनना पसंद करते हैं।

नोज रिंग भी आजकल महिलाएं स्टाइलिश लुक के लिए पहनना पसंद करती है। सबसे ज्यादा वो इसके लिए ऑक्सीडाइज्ड नोज रिंग पहनती हैं। ये लुक को क्लासी बनाती है साथ ही दिखने में भी खूबसूरत लगती है।

हाफ मून नोज रिंग डिजाइन

Half moon nose ring designs

यूनिक लुक क्रिएट करने के लिए अक्सर हम अलग-अलग तरीके की ज्वेलरी को स्टाइल करते हैं। अगर आप नोज रिंग का शौक रखती हैं तो इसके लिए आप हाफ मून नोज रिंग को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की नोज रिंग एथनिक वियर के साथ सबसे अच्छी लगती हैं साथ ही पहनने के बाद क्लासी लुक देते हैं। आप इसमें चाहे तो सिंपल डिजाइन ले सकती हैं। वरना कलर ऑप्शन भी आपको इसमें मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिखना चाहती हैं बोल्ड और स्टाइलिश? खरीदें नोज रिंग्स के ये ट्रेंडी डिजाइन्स

पिकॉक डिजाइन नोज रिंग

Peacock nose ring designs

कई सारे डिजाइन आपको नोज रिंग में मिल जाएंगे। लेकिन इस बार आप पिकॉक डिजाइन को ट्राई करें। ये डिजाइन डीप नेकलाइन कुर्ती और लॉन्ग इयररिंग्स (इयरिंग्स आइडिया) के साथ सबसे अच्छी लगती हैं। इसमें आपको कई सारे कलर ऑप्शन और डिजाइन भी मिल जाएंगे। इस तरीके के नोज रिंग डिजाइन को आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं।

टिप्स: इस तरीके के डिजाइन वाली नोज रिंग को आप वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

गोल डिजाइन नोज रिंग

Glo designs nose rings

अगर आपकी नोज पियरसिंग नहीं हो रही है तो आप स्टड वाली नोज रिंग (नोज रिंग ट्रेंडी डिजाइन) को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको गोल, स्क्वायर और ट्रायंगल डिजाइन भी मिल जाएंगे। जिनको आप सूट, साड़ी और लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं। इस तरीके के नोज रिंग डिजाइन को आप रोजाना भी पहन सकती हैं। ये डिजाइन सबसे ज्यादा चौड़े फेस वाली लड़कियों पर अच्छी लगती है।

इसे भी पढ़ें: आपके लुक को और खूबसूरत बनाती हैं पर्ल एक्सेसरीज, ऐसे करें स्टाइल

नोज रिंग के लिए आप ऑक्सिडाइज्ड के साथ-साथ गोल्ड और सिल्वर डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। आप इसके आइडिया भी हमारे साथ शेयर कर सकती हैं, और नोज रिंग को स्टाइल कर सकती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Myntra

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।