Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:38 PM IST

Oxidised Kangan Designs: विंटेज लुक के लिए हाथों में स्टाइल करें ऑक्सीडाइज्ड कंगन, यहां देखें डिजाइंस

विंटेज लुक के लिए आप भी हाथों में स्टाइल कर सकती हैं ऑक्सीडाइज्ड कंगन। कंगन पहनने के बाद हाथों में बेहद खूबसूरत नजर आएंगे। साथ ही इसके डिजाइन के कारण आप इन्हें किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर पाएंगी।
Updated:- 2026-04-17, 10:34 IST
image

Kangan Designs: खूबसूरत नजर आने के लिए हम अक्सर चल रहे फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हम वो चीजें वियर कर पाते हैं, जो सबसे अलग और खूबसूरत होती हैं, ताकि हम भी एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत नजर आएं। आजकल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी काफी ट्रेंड में है, जिसे वियर करके आप भी अपना विंटेज लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस बार आप नेकलेस या इयररिंग्स नहीं बल्कि हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कंगन को वियर करें। कंगन में आपको कई सारे ट्रेंडी डिजाइन के ऑप्शन मिल जाएंगे। आइए बताते हैं किस तरह के डिजाइन वाले कंगन आप वियर कर सकती हैं।

पीकॉक डिजाइन वाला ऑक्सीडाइज्ड कंगन

हाथों में स्टाइल करने के लिए आप पीकॉक डिजाइन ऑक्सीडाइज्ड कंगन को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के कंगन हाथों में पहनने के बाद काफी सुंदर लगते हैं। साथ ही इसे पहनने के बाद न ही चूड़िया या अन्य चीजें पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे सिंपल तरीके से वियर कर सकती हैं, ताकि आपके हाथ सुंदर नजर आए। आपको यह मार्केट में आसानी से मिल जाएगा।

1 - 2026-04-17T102735.916

स्टोन वर्क डिजाइन ऑक्सीडाइज्ड कंगन

आप विंजेट लुक क्रिएट करने के लिए स्टोन वर्क डिजाइन ऑक्सीडाइज्ड कंगन को वियर कर सकती हैं। इस तरह के कंगन चौड़े डिजाइन में मिलेगा। ऐसे में आप इसे एक ही हाथ में वियर कर सकती हैं। दूसरे हाथ में घड़ी स्टाइल करें, ताकि यह हाइलाइट हो सके। इस तरह के कंगन आपको मार्केट में 100 से 200 रुपये में मिल जाएंगे, जो वियर करने पर सुंदर लगेंगे।

2 - 2026-04-17T102737.532

फ्लावर डिजाइन ऑक्सीडाइज्ड कंगन

हाथों में पहनने के लिए आप तस्वीर में नजर आने वाले कंगन को वियर कर सकती हैं। इस तरह के कंगन डिजाइन पहनने के बाद काफी सुंदर लगेंगे। इसमें छोटे-छोटे फूलों का डिजाइन क्रिएट किया जाता है, ताकि यह उभरकर नजर आए। आप इस तरह के कंगन को वियर करके हाथों की शोभा को दोगुना कर सकती हैं।

3 - 2026-04-17T102739.167

यह भी पढ़ें- Elephant Bangle Designs For Women: महिलाओं में बढ़ रहा 'एलीफेंट बैंगल्स' का क्रेज, देखें हाथी वाली चूड़ियों के शानदार और शाही डिजाइंस

कश्मीरी कंगन डिजाइन

आजकल कश्मीरी कंगन काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करने के लिए इस तस्वीर में नजर आने वाले कंगन को वियर कर सकती हैं। कंगन पहनने के बाद काफी सुंदर लगेंगे। साथ ही इससे आपके हाथ भी अच्छे नजर आएंगे। इस तरह के कंगन के साथ आप चूड़ियां भी पहन सकती हैं, जिससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

4 - 2026-04-17T102740.847

यह भी पढ़ें- Artificial Kangan Designs: रोजाना पहनने के लिए 100 रुपये में मिल जाएंगे ये आर्टिफीशियल Gold कंगन , यहां देखें डिजाइंस

इस बार आप इन ऑक्सीडाइज्ड कंगन को वियर करें, जिसे स्टाइल करने के बाद आपके हाथ अच्छे लगेंगे। मार्केट में ये कंगन आपको आसानी से मिल जाएंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Myntra/ Sangria, Anouk, Adwitiya Collection

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।