Kangan Designs For Basant Panchami 2026: पीले रंग के सूट के साथ पहनें ये कंगन डिजाइन, हाथों की बढ़ेगी शोभा

बसंत पंचमी पर अगर आप पीले रंग के सूट के साथ कंगन पहनना चाहती हैं, तो पहले आपको डिजाइन पर फोकस करना होगा। आपको किस तरह के कंगन अच्छे लगते हैं और आपके सूट के साथ कैसे कड़े जाएंगे, यह समझना आसान नहीं होता। कई लोग सूट तो अच्छा खरीद लेते हैं, लेकिन कंगन अच्छे नहीं होने की वजह से उनका पूरा लुक खराब हो जाता है। महिलाओं को कंगन पहनना अच्छा लगता है। कुछ महिलाएं चूड़ियें के साथ कंगन कैरी करती हैं, तो वहीं कई महिलाएं केवल कंगन ही पहनकर अपनी लुक पूरा करती हैं। इसका कारण यह है कि कंगन दिखने में भी सुंदर लगते हैं और यह हाथों में ज्यादा भारी भी नहीं लगते। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बसंत पंचमी पर पीले रंग के सूट के साथ पहनने के लिए कंगन डिजाइन बताएंगे। आप यहां से आइडिया ले सकती हैं।
पीले कांच के कंगन
आप चाहें, तो पतले-पतले पीले कांच के कंगन भी पहन सकती हैं। यह बसंत पंचमी के रंग से परफेक्ट मैच करते हैं और पहनने पर खनक बहुत मधुर लगती है। आप या तो केवल 1 कंगन हाथ में पहनें या कई कंगन के साथ जोड़कर भी इसे पहन सकती हैं। कई महिलाएं एक हाथ में 5 से 6 पतले कंगन पहनकर भी लुक पूरा करती हैं।
Image credit- Jiyansh Mega Mart/meesho
मीनाकारी कंगन डिजाइन
बसंत पंचमी पर आप मीनाकारी कंगन डिजाइन भी सूट के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के कंगन महिलाओं में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इस तरह के कंगन हर किसी के पास आपको देखने को मिल जाएंगे। अगर आप डेली वियर सूट के साथ भी कंगन कैरी करना चाहती हैं, तो भी आप ऐसे कंगन पहन सकती हैं।
image credit-Kowsalya/ pinterst
गोल्डन फिनिश कंगन
बसंत पंचमी पर आप पीले रंग के कंगन में अलग से गोल्डन फिनिश वाला डिजाइन भी ले सकती हैं। इस तरह के कड़े डिजाइन में बीच में अलग रंग होता है और किनारों पर गोल्डन फिनिश होती है। यह आपके हाथों की शोभा बढ़ाते हैं और सबका ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। हल्के गोल्ड या गोल्ड प्लेटेड कंगन पीले सूट और साड़ी के साथ शानदार लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- Yellow and Red Bangle Designs: बसंत पंचमी के दिन हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहनें लाल-पीली चूड़ियां, देखें डिजाइंस
image credit- Ornaments &dresses/pinterste
मोती वाले कंगन
आप मोती वाले कंगन भी बसंत पंचमी पर कैरी कर सकती हैं। अगर आपका सूट हल्का है और उसपर ज्यादा डिजाइन नहीं है, तो आप हैवी कंगन पहन सकती हैं। इससे आपका लुक पूरा हो जाता है। इस तरह के डिजाइन इसलिए भी खूबसूरत लगते हैं, क्योंकि कंगन का डिजाइन यूनिक लगता है, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींचता है।
image credit- PraDeJewels/pinterest
कुंदन स्टाइल कंगन
अगर आप कुछ हैवी चाहती हैं, तो कुंदन स्टाइल कंगन कैरी कर सकती हैं। हालांकि, इस तरह के कंगन के लिए आपको सूट भी थोड़ा भारी पहनना होगा। यह कंगन भारी सूट के साथ ज्यादा अच्छा लगता है। अगर आप चाहती हैं कि कंगन पर सबका ध्यान जाए, तो आप सूट की बाजू छोटी रखें। इससे सबका ध्यान आपके कड़ों के ऊपर जाएगा।

image credit- Mahila bangle Stores/pinterest
फैंसी कंगन डिजाइन (Fancy kangan Design)
रोयल और फैंसी कंगन डिजाइन पसंद करने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट डिजाइन है। इस तरह के कंगन एथनिक कपड़ों को खूब जचते हैं। लोग इस तरह के डिजाइन को शरारा, सूट और साड़ी पर कैरी करते हैं, साथ में वेडिंग आउटफिट के साथ भी इन्हें खूब पसंद किया जाता है। अगर आपको कोई कंगन डिजाइन नहीं समझ आ रहा है, तो आप फैशन के तौर पर एक हाथ में ये कंगन पहन सकती हैं।
image credit- Pothys Swarna Mahal/Pinterest
स्टोन कंगन डिजाइन
इस तरह के कंगन डिजाइन की खासियत यह है कि यह अलग-अलग रंगों के स्टोर से बने होते हैं। इसलिए, आप अपने सूट के रंग के हिसाब से कंगन खरीद सकती हैं। इसमें मल्टीकलर कंगन भी आते हैं। यह लहंगा, साड़ी और सूट पर खूब जंचते हैं। हालांकि, कुछ लोग सिंगल स्टोन लाइन वाले कंगन पहनना भी पसंद करते हैं। इसमें एक सीध में छोटे-छोटे स्टोन जड़े होते हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-pinterest
- कुंदन और स्टोन वाले कंगन किस पर अच्छे लगते हैं?
- अनारकली सूट या भारी कढ़ाई वाला सूट पहना है, तो उनके ऊपर सूट करता है।
- ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर कंगन किस पर अच्छे लगते हैं?
- कॉटन सूट, चिकनकारी कुर्ती या इंडो-वेस्टर्न सूट के साथ इस तरह के कंगन अच्छे लगते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।