Simple Look को भी बनाएं Stylish, ऐसे करें ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का इस्तेमाल

Jewellery Designs: लड़कियों को खूबसूरत दिखना सबसे ज्यादा पसंद होता है। यही वजह है कि हम अक्सर कपड़ों के साथ ट्रेंडी डिजाइन वाली ज्वेलरी को खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ ज्वेलरी ऐसी होती है जिसे हम हर तरह के कपड़ों के साथ पेयर कर सकते हैं। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी इनमें से एक है। इसे आप अलग-अलग डिजाइन वाले कपड़ों के साथ पेयर कर सकते हैं। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं कैसे आप लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं।
वेस्टर्न आउटफिट के साथ वियर करें ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी
आजकल लड़कियां यू, वी या स्क्वेयर नेकलाइन वाले टॉप को जींस के साथ वियर करना पसंद करती हैं। इसके साथ वियर करने के लिए आप फोटो में नजर आने वाले ज्वेलरी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के चोकर नेकलेस सेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें सिंपल डिजाइन वाले सेट आपको मार्केट में 100 से 200 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे। जिसे आप लाइट और डार्क कलर आउटफिट के साथ स्टाइल करें और लुक को कंप्लीट करें। इससे आप अच्छी नजर आएंगी।
इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल करें ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स
लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए जरूरी है कि आप हैवी और लॉन्ग डिजाइन वाले इयररिंग्स को वियर करें। इस तरह के इयररिंग्स इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। इसमें आपको घुंघरु डिजाइन के साथ-साथ स्टोन वर्क भी मिल जाएगा। ऐसे में यह किसी भी कलर के साथ अच्छे से मैच होगा। इस तरह के इयररिंग्स आपको मार्केट में 200 से 300 रुपये में ट्रेंडी और अच्छे डिजाइन में मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आप लुक को सिंपल से स्टाइलिश बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Oxidised Jewellery: पार्टी आउटफिट के साथ स्टाइल करें ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, दिखेंगी सबसे अलग
साड़ी के साथ वियर करें ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस सेट
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी आजकल अलग-अलग डिजाइन में मिलती है। जिसे वियर करके आप लुक को क्रिएटिव बना सकती हैं। इस बार साड़ी के साथ वियर करें ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस सेट। इस तरह के नेकलेस सेट में आपको एक सिंगल लेयर और थ्री लेयर सेट भी मिल जाएगा। जिसे आप अपनी साड़ी के पैटर्न या वर्क के हिसाब से खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सेट को आप मार्केट से खरीदेंगी, तो यह आपको कम दाम में मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: प्रिंटेड शर्ट के साथ ट्राई करें ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, देखें डिजाइंस
इस बार ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को स्टाइल करते समय इन बातों का ध्यान रखें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आप सुंदर नजर आएंगी। आप इसे बाद में फेस्टिवल पर भी स्टाइल करके लुक को क्रिएटिव बना सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Myntra, PANASH, Rubans
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।