फैशन ट्रेंड रोजाना बदल रहा है और उसी के हिसाब से हमारी वार्डरोब भी अपग्रेड हो रही है। हालांकि फैशन की कोई एक परिभाषा नहीं होती है और हर इंसान के लिए फैशन की परिभाषा अलग जो सकती है। आजकल जेंडर-फ्लूइड क्लोथिंग शब्द को आपने कई बार सुना होगा। इसका मतलब यह है कि ऐसे कपड़े जो हर जेंडर का व्यक्ति पहन सकता है। वहीं सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के काफी लुक्स देखने को मिल जाएंगे। वहीं इस तरह की ड्रेसिंग को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है।
वहीं आजकल ओवरसाइज कपड़ों का चलन मार्केट में देखा जा रहा है। ओवरसाइज कपड़े आप लम्बे समय तक आराम से पहन सकती हैं, क्योंकि ये काफी आरामदायक होते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसी ओवरसाइज आउटफिट्स जो हैं जेंडर-फ्लूइड, जिसे हर जेंडर अपने अंदाज में पहन सकता है। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के कुछ खास टिप्स।
सबसे बेसिक और सिंपल लुक यही है कि आप किसी भी कलर की ओवरसाइज शर्ट के साथ जीन्स या फॉर्मल पैन्ट्स को पहन सकती हैं। वहीं पॉवर लुक देने के लिए आप लदत पैन्ट्स के साथ भी शर्ट को स्टाइल कर सकती हैं। शर्ट के मटेरियल के लिए आप कॉटन फैब्रिक को चुन सकती हैं। वहीं अगर थोड़ा फैंसी लुक चाहती हैं तो साटन फैब्रिक से बनी शर्ट को भी स्टाइल कर सकते हैं।
HZ Tip : इस तरह के लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप बेसिक हेयर स्टाइल जैसे पोनीटेल को चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Pride Month: जेंडर न्यूट्रल लुक के लिए इन हेयर कट को करें ट्राई
किसी फॉर्मल इवेंट के लिए आप आरामदायक कपड़े पहनना चाहती हैं तो इस तरीका पॉवर सूट खरीद सकती हैं। वहीं इस तरह का लुक हर कोई पहन सकता है। चाहे तो इस तरह के लुक के साथ अन्दर आप स्टाइलिश ब्लाउज को भी पहन सकती हैं। साथ ही आप इस तरह के लुक में फुटवियर के लिए लेदर फॉर्मल शूज या स्नीकर शूज चुन सकते हैं। चाहे तो आप हील्स भी पहन सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
HZ Tip : लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप गले में केवल एक लॉकेट स्टाइल एक्सेसरी को कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : शॉर्ट ड्रेसेस के साथ स्टाइल करें इस तरह के फुटवियर, लुक दिखेगा आकर्षक
वहीं आजकल सबसे ज्यादा ओवरसाइज टी-शर्ट को पसंद किया जाता है। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन व पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे। बता दें कि आप ओवरसाइज टी-शर्ट को ड्रेस की तरह भी पहन सकती हैं। इसके अलावा ज्यादातर इसे शॉर्ट्स या जीन्स के साथ पहनना पसंद किया जाता है। बता दें कि डेनिम जीन्स में आप बैगी स्टाइल, टॉर्न जीन्स,नैरो जीन्स तक के साथ टी-शर्ट को पहन सकती हैं। ये लुक जेंडर-फ्लूइड है और हर व्यक्ति पर काफी कूल लुक देने में मदद करेगा।
HZ Tip : इस तरह के लुक के साथ आप गोल्डन कलर की चैन स्टाइल एक्सेसरीज को स्टाइल कर सकती हैं। बालों के लिए आप मेसी लुक को चुनें।
अगर आपको जेंडर-फ्लूइड ओवरसाइज्ड आउटफिट्स और इनसे जुड़े स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।