महिलाओं को त्योहारों के मौके पर सज-धजकर तैयार होना बहुत पसंद होता है। ऐसे में सुहागिन स्त्रियां साल में पड़ने वाले हर पर्व पर सोलह-श्रृंगार करके बला की खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में अब कुछ ही दिनों में हरतालिका तीज का त्योहार आने वाला है। यह भी सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व है। जिसको पति की लंबी उम्र की कामना के लिए किया जाता है। इस साल यह पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। यदि आपने भी अभीतक हरतालिका तीज का लुक चूज नहीं किया है और आप अभीतक इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर इस दिन कैसी साड़ी पहनी जाए, मेकअप कैसा हो और हेयर स्टाइल को किस तरह बनाया जाए तो आज हम आपको इस आर्टिकल में हरतालिका तीज के फैशन टिप्स देने जा रहे हैं। जिनको आप भी फॉलो कर सकती हैं। यह फैशन टिप्स आपको इस खास त्योहार पर पारंपरिक लुक देंगे। दरअसल, हम आपको कुछ एक्ट्रेसेस के हेयरस्टाइल, मेकअप और साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी इंस्पिरेशन लेकर अपना लुक खूबसूरत बना सकती हैं। यदि आपकी इस साल ससुराल में पहली हरतालिका तीज है फिर तो यह आपके लिए परफेक्ट हैं।
रेड सिल्क साड़ी
यदि आपकी हाल में नई शादी हुई है और इस साल ससुराल में पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रखने जा रही हैं तो सोनारिका भदौरिया यानि टीवी की पार्वती के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। अभिनेत्री ने रेड कलर की सिल्क साड़ी कैरी की हुई है। साथ में गोल्डन कलर का चोकर ब्रॉड हार उसके साथ लांग नेकलेस उसके साथ कमर बंद भी बांधा हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन और पर्ल वर्क वाली झुमकी कैरी की हुई हैं। हेयर स्टाइल को उन्होंने फ्रंट फ्लिक्स के साथ लो बन लुक दिया है। मेकअप को एक्ट्रेस ने ग्लॉसी टच देकर अट्रैक्टिव बनाया हुआ है। हाथों में लाल और गोल्डन रंग की चूड़ी और कंगन का पेयर भी जंच रहा है। आप भी न्यूली मैरिड हैं तो उनका यह लुक कॉपी कर सकती हैं।
कांजीवरम मस्टर्ड कलर साड़ी
अंकिता लोखंडे मस्टर्ड कलर की कांजीवरम साड़ी में बेहद गॉर्जियस अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी पूरी साड़ी पर गोल्डन जरी वर्क का जाल बिछा हुआ है। जबकि इसके साथ एक्ट्रेस ने डबल लेयर वाला कंट्रास्ट बीड्स हार पहना हुआ है। हाथों में गोल्डन और मस्टर्ड चूड़ियां कैरी की गई हैं। इस कांजीवरम साड़ी के संग न्यूड मेकअप किया गया है। हेयर स्टाइल में बालों को स्ट्रेट करके ओपन रखा हुआ है। ऐसे में अभिनेत्री का ओवरऑल लुक काफी डिसेंट लग रहा है। आप भी इससे आइडिया ले सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Hartalika Teej पर पहनें पीले रंग की साड़ी, देखें डिजाइंस
येलो बनारसी साड़ी
सोनारिका भदौरिया की येलो कलर की बनारसी साड़ी हरितालिका तीज के लिए बेस्ट है। इसके संग उन्होंने जीरों नेक ब्लाउज पहना हुआ है। एक्ट्रेस की साड़ी पर जरी वर्क किया गया है। जबकि ब्लाउज की बाजू में गोल्डन टसल भी लगी हुई हैं। ऐसे में लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। हाथों में सोनारिका ने गोल्डन कलर के और कुंदन कंगन पहने हुए हैं। कानों में अभिनेत्री ने लांग गोल्डन इयररिंग्स से अपना लुक कंप्लीट किया है। हेयर स्टाइल को ब्रेड बन बनाकर गजरा लगाया हुआ है। जबी मेकअप को मिनिमल रखा गया है। एक्ट्रेस का लुक हरतालिका तीज पर ट्राई करके आप अपने लुक में चार-चांद लगा सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Hartalika Teej पर पहनें मल्टी कलर डिजाइन वाली साड़ी, देखें तस्वीरें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/madhuri dixit/sonarika bhadoria/ankita lokhande/bipasha basu
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों