herzindagi
ombre shades kurti designs ideas

ऑम्ब्रे शेड कुर्ती करें स्टाइल, देखें डिजाइंस

ऑम्ब्रे कुर्ती का फैशन काफी ट्रेंड में है। इस समर सीजन लुक में कुछ चेंज करने के लिए अलग-अलग शेड को ट्राई कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-04-12, 10:11 IST

समर सीजन शुरू होते ही लड़कियों की शॉपिंग होनी शुरू हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो गर्मियों में ट्रेंड करने वाले कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं। इसके लिए कुछ लोग कॉटन कुर्ती पहनना पसंद करेगा तो कोई फ्लोरल प्रिंट के कपड़ों को खरीदेगा। इस बार आप समर में ऑम्ब्रे शेड की कुर्ती को स्टाइल करें। इसमें लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको कुछ नए डिजाइन और ट्रेंड को ट्राई करने का मौका मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की कुर्ती को आप वियर कर सकती हैं।

हैंड वर्क ऑम्ब्रे शेड कुर्ती (Ombre Kurti Designs)

Hand work ombre kurti

कुछ यूनिक पहनने के लिए आप हैंड वर्क ऑम्ब्रे कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपको अनारकली स्टाइल में भी मिल जाएगी। साथ ही आप चाहें तो ए लाइन डिजाइन में भी इस कुर्ती को खरीद सकती हैं। मार्केट में इस तरह की कुर्ती के काफी अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं। जिन्हें वियर करके आप लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इस कुर्ती लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए आप समर कलर का ध्यान रख सकती हैं। मार्केट में इस तरह की कुर्ती 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी।

काफ्तान स्टाइल ऑम्ब्रे शेड कुर्ती (Kaftan Kurti Designs)

Kaftan kurti

अगर आपको स्टाइलिश लुक या बीच लुक क्रिएट करना है तो इसके लिए आप ऑम्ब्रे शेड की काफ्तान स्टाइल कुर्ती को वियर कर सकती हैं। यह आप शॉर्ट के साथ भी वियर कर सकती हैं या डेनिम जींस के साथ भी इसे स्टाइल किया जा सकता है। मार्केट में डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं। इस तरह की कुर्ती आपको शॉर्ट और लॉन्ग दोनों डिजाइन में मिल जाएगी। मार्केट से इन कुर्ती को आप 250 से 500 रुपये में खरीद सकती हैं। (ऑफिस पार्टी लुक)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: अनारकली सूट में परफेक्ट फिटिंग चाहती हैं तो इन टिप्स को करें फॉलो

चिकनकारी वर्क ऑम्ब्रे कुर्ती

Chikankari work kurti

अगर आपको चिकनकारी वर्क कुर्ती पहनना पसंद है तो इसमें आप ऑम्ब्रे कुर्ती के इस पैटर्न को ट्राई कर सकती हैं। इसमें लुक काफी अच्छा लगता है। साथ ही आप भी अलग सी नजर आती हैं। डबल शेड की वजह से इस कुर्ती को आप पैंट या जींस हर किसी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में काफी सारे अच्छे ऑप्शन आपको मिल जाते हैं। जिन्हें आप 200 से 300 रुपये में खरीद सकती हैं।

इस समर सीजन ऑम्ब्रे शेड कुर्ती को वियर करें और अपने वार्डरोब में शामिल करें। इसमें लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको कुछ नया पैटर्न और डिजाइन ट्राई करने का मौका मिलेगा। (समर आउटफिट डिजाइन)

इसे भी पढ़ें: Latest Suit Design: इन सूट डिजाइन को शादी के बाद करेंगी स्टाइल तो दिखेंगी खूबसूरत

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Amazon

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।