ओल्ड स्टाइल ऑफिस बैग को देना है क्लासी लुक? मात्र 100 रुपये में घर पर ही सजा सकती हैं आप

आज के समय में स्टाइलिश ऑफिस बैग काफी महंगे आते हैं। हालांकि, महिलाएं हर दिन ऑफिस में नए बैग लेकर जाना पसंद करती हैं, इसलिए वह इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल करने का सोचती हैं।
Updated:- 2026-05-18, 18:29 IST
Office bag decoration ideas

ऑफिस बैग को नया लुक देने के लिए आपको नया बैग खरीदने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि आप खुद ही घर बैठे इसे अलग-अलग तरीके से सजा सकती हैं। खास बात यह है कि इसे सजाने में आपका ज्यादा खर्च भी नहीं आने वाला है। अगर आपको लग रहा है कि पुराना बैग अब इस्तेमाल करने लायक नहीं बचा है, तो थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान चीजों की मदद से आप इसे क्लासी बना सकती हैं। यह दिखने में इतना ज्यादा कूल लगेगा कि हर किसी की नजर आपके बैग पर टिक जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बैग सजाने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।

रंग-बिरंगा स्कार्फ बांधें

बैग को अलग लुक देना है, तो स्कार्फ को तरीके से बांधना सीखें। बैग के हैंडल पर स्कार्फ बांधने की बजाय इस पिन या सिलाई धागे की मदद से बैग को कवर करके अटैच करें। अगर आपका बैग सिंगल कलर का है, तो चमकीले रंग का स्कार्फ यूज कर सकती हैं। आपको स्कार्फ से बैग को अच्छे से कवर करना आना चाहिए।

Office bag decoration ideas

बैज और पिन इस्तेमाल करें

बैग को कूल लुक देने के लिए जरूरी नहीं है कि आपको महंगी चीजों का इस्तेमाल करना होगा। आप अलग-अलग बैज का यूज कर सकती हैं। अगर हर दिन एक अलग बैज बैग पर लगाकर जाएंगी, तो हर किसी की नजर आपके बैग पर रहेगी। आजकल Quotes या cartoon डिजाइन वाले बैज भी आने लगे हैं। आप चाहें, तो इन बैज को घर पर भी तैयार कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Hand Chain Bracelet Designs: हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ये चेन ब्रेसलेट डिजाइन, हर लुक के लिए हैं परफेक्ट

DIY bag makeover tips

फैब्रिक पेंट से डिजाइन बनाएं

अगर आपकी ड्रॉइंग अच्छी है, तो आप छोटे फूल, पत्तियां, नाम या आर्ट डिजाइन की मदद से भी बैग को सजा सकती हैं। इससे बैग पूरी तरह पर्सनलाइज्ड दिखता है। यह एक ऐसा बैग बन जाएगा, जो किसी को कहीं भी मार्केट में नहीं मिलने वाला। सिंपल बैग पर फैब्रिक पेंट का यूज किया जा सकता है। अगर आपको कढ़ाई आती है, तो आप पेंट की बजाय कढ़ाई करके बैग को सजा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सिल्क से लेकर कॉटन तक...ग्वालियर की इस मार्केट में मिलता है साड़ियों का खजाना, जानें लोकेशन

How to personalize an old bag

इन चीजों के अलावा आप मोती और लेस की मदद से भी बैग को सदा सकती हैं। मोती और लेस की खास बात यह है कि मार्केट में आपको एक से एक डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद और बैग के कलर के हिसाब से इसका चुनाव करें। 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Magnific,Generic, MY PARTY SHOP, GEAR Store/amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।