सूट पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम अलग-अलग डिजाइन के सूट डिजाइंस को सर्च करते हैं। इसके बाद कपड़ा लेकर टेलर से तैयार करवाते हैं। ऐसे में हमें कुछ डिजाइंस तो समझ आते हैं। वहीं कुछ ऐसे लगते हैं कि पहनने के बाद लुक अच्छा नहीं लगेगा। ऐसा अक्सर चूड़ीदार सूट बनवाने में लगता है। लेकिन आप आर्टिकल में जब पैंट सूट को देखेंगे तो इसके बाद आपको लेगिंग्स और चूड़ीदार पहनने का मन नहीं करेगा। चलिए बताते हैं कैसे डिजाइन आपके ऊपर अच्छे लगेंगे।
पाकिस्तानी कुर्ता पैंट सेट
अगर आपको ऑफिस के लिए सिंपल प्रिंटेड डिजाइन वाले सूट सेट को स्टाइल करना है, तो इसके लिए आप पाकिस्तानी कुर्ता पैंट सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के पैंट सेट पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही, इसमें लुक भी अलग नजर आएगा। इसमें आपको कुर्ते के प्रिंट से चेंज डिजाइन पैंट का मिलेगा। इससे आपका पूरा सूट अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको भी सेम चीज पहनने को नहीं मिलेगी। इस तरह के सूट आपको 500 से 800 रुपये में मिल जाएंगे।
स्ट्रेट कुर्ता पैंट सेट
अगर आपको लुक में कुछ अपग्रेड करना है, तो आप स्ट्रेट कुर्ता सेट को स्टाइल करें। इस तरह के सूट सेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, जब आप इसे स्टाइल करती हैं, तो लुक क्लासी और एलीगेंट लगता है। ऑफिस में पहनने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। इसमें लुक भी अच्छा लगता है। साथ ही, इसके प्रिंट के हिसाब से पैंट प्लेन मिलती है, तो यह कॉन्ट्रास्ट पहनने के बाद और भी सुंदर दिखाई देता है। इस तरह के कुर्ता सेट आपको मार्केट में 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Suit Fashion: वी नेकलाइन सूट के इन डिजाइंस को करें स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत
अंगरखा स्टाइल कुर्ता पैंट सेट
अंगरखा स्टाइल सूट सेट आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इसलिए हर कोई इसे स्टाइल करना पसंद करता है। इसमें आपको शॉर्ट कुर्ती के साथ प्रिंटेड पैंट मिल जाती है। इस तरह के सूट को भी आप ऑफिस में फेस्टिव सीजन में स्टाइल करके जा सकती हैं। इसमें आप पूरे दिन कम्फर्टेबल रहेंगी। साथ ही, इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Suit Fashion: गर्मी में कंफर्टेबल और खूबसूरत दिखने के लिए पहनें शिफॉन सूट, देखें डिजाइंस
इस बार ट्राई करें ये पैंट सूट इसमें आप सुंदर दिखाई देंगी। साथ ही, आपका लुक अलग दिखेगा। इसमें आपको नेकलाइन भी अलग-अलग डिजाइन की मिल जाएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों