herzindagi
nitanshi goel beautiful looks for teenage girl

Nitanshi Goel Looks: खूबसूरत दिखने के लिए टीनेज गर्ल्स नितांशी गोयल के लुक्स को कर सकती हैं रीक्रिएट, देखें तस्वीरें

 लापता लेडिज में अपनी एक्टिंग से लोगों को दिवाना बनाने वाली नितांशी गोयल को अब लोग उनके क्यूट लुक्स के लिए पसंद करते नजर आ रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-07-03, 15:26 IST

लापता लेडिज मूवी हम सभी को पसंद आई। लेकिन इस मूवी की कहानी के साथ-साथ इसमें लीड रोल निभाने वाले किरदार भी काफी पसंद आए। इनमें से एक किरदार फूल यानी नितांशी गोयल का था। इस रोल को लोगों ने काफी पसंद किया गया। लेकिन इससे ज्यादा अब इनके इंस्टाग्राम के इनके लुक्स को पसंद किया जा रहा है। आप भी इनके लुक्स को देखकर इन्हें पसंद करने लगेंगे। टीनेज गर्ल्स इनके लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आप खूबसूरत लगेंगी। चलिए आपको भी दिखाते हैं इनके लुक्स की तस्वीरें। 

नितांशी गोयल का साड़ी लुक 

Nitanshi Blue saree look

अगर आप कॉलेज के किसी इवेंट जिसमें थीम एथनिक है। इसके लिए आप नितांशी गोयल के इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने बांधनी प्रिंट की गोटा वर्क वाली साड़ी को स्टाइल किया है। इसके साथ कट स्लीव्स ब्लाउज पहना है। आप भी इनकी तरीके की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। इस तरह की साड़ी आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगी। जिसे बांधने में आपको समय भी कम लगेगा। इस तरह की साड़ी आप चाहें तो घर के फंक्शन में भी पहन सकती हैं। 

नितांशी गोयल का ड्रेस लुक 

Nitanshi dress look

अगर आप कहीं बाहर जानें का प्लान कर रही हैं, और कुछ अलग ड्रेस स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप नितांशी गोयल के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने राउंड नेक वाले टॉप और स्कर्ट को स्टाइल किया है। साथ में ब्लू बूट्स को वियर किया है। इसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। आप भी इनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर लगेंगी। 

इसे भी पढ़ें: Single Shoulder Dress Designs: पार्टी में स्टाइल करें सिंगल शोल्डर ड्रेस, लुक दिखेगा अलग

नितांशी गोयल का गाउन लुक

Nitanshi gown look

लड़कियों के गाउन पहनना काफी पसंद होता है। यही वजह है कि वो अक्सर अलग-अलग डिजाइन के गाउन को स्टाइल करती हैं। आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो उनके तरीके से ऑफ शोल्डर गाउन को वियर कर सकती हैं। इसमें उन्होंने साटन फैब्रिक से बने ब्राउन कलर गाउन को वियर किया है। इसमें उनका लुक अच्छा लग रहा है। आप चाहें तो इस तरह के गाउन को फैब्रिक लेकर तैयार करा सकती हैं या रेडीमेड भी बाजार से खरीद सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

अगर आपको भी नितांशी की तरह क्यूट लगना है, तो इसके लिए आप इनके इन लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें वो सुंदर लगेगी। 

इसे भी पढ़ें: इन स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर स्लिट कट गाउन में दिखेंगी लाजवाब

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Intagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।