नीता अंबानी के रॉयल ब्लाउज़ जो साड़ी और लहंगे के साथ लगते हैं स्टाइलिश

नीता अंबानी देश के सबसे बड़े बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी है। उनके स्टाइल की अगर बात करें तो वो साड़ी पहनें या फिर लहंगा लेकिन उनके ब्लाउज़ के डिज़ाइन्स बेस्ट होते हैं। 
Updated:- 2018-07-11, 16:00 IST
nita ambani blouse saree lehenga big

नीता अंबानी इन दिनों अपने बेटे आकाश और बेटी ईशा अंबानी की शादी को लेकर काफी चर्चा में है। नीता अंबानी के फैशन की बात करें तो वो साड़ी पहनें या फिर लहंगा उनके ब्लाउज़ का डिज़ाइन काफी रॉयल होता है। नीता अंबानी फैशन और स्टाइल को ग्लैमर के साथ नहीं बल्कि एलीगेंट और रॉयल लुक के साथ कैरी करना पसंद करती हैं। 

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी वर्ल्ड की सबसे महंगी साड़ी पहनकर गिनिज़ वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड तो बना ही चुकी है लेकिन उनकी साड़ी के वो जैसे ब्लाउज़ पहनती हैं वो आपको मार्केट में और कहीं नहीं मिलेगें। इतना ही नहीं नीता अंबानी के डिज़ाइन का ब्लाउज़ अगर आप सिलवाना भी चाहें तो उसके लिए आपको अच्छे खासे पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 

सोने के तार से ही नहीं बल्कि महंगी पेंटिंग से इंस्पायर होकर नीता अंबानी के ब्लाउज़ डिज़ाइन किए जाते हैं। नीता अंबानी के ब्लाउज़ के डिज़ाइन कैसे होते हैं जिसे पहनकर वो रॉयल नज़र आती हैं आइए आपको भी दिखाते हैं। 

नीता अंबानी का सबसे महंगा ब्लाउज़

nita ambani expensive saree lehenga blosue

नीता अंबानी ने 40 लाख की सेमी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर सोने की तार के काम किया गया था और ब्लाउज़ पर महंगी पेटिंग का डिज़ाइन था। चेन्नई सिल्क के डायरेक्टर शिवालिंगम ने डिजाइन की है। इस साड़ी की कढ़ाई के लिए सोने की तारों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें एमरल्ड, रूबी, पुखराज, पर्ल जैसे रत्नों का इस्तेमाल किया गया है। कांजीवरम की कुशल 36 महिला कारीगरों ने मिलकर तैयार किया। इस साड़ी को तैयार होने में करीब एक साल लगा। 

नीता अंबानी से गुजराती ब्लाउज़

nita ambani gujrati blouse

नीता अंबानी का गुजराती लुक तो हमेशा ही चर्चा में रहता है। देश के सबसे अमीर खानदार की बहू नीता अंबानी के शौक भी काफी लग्ज़री हैं। नीता अंबानी के लिए जब फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने लहंगा डिज़ाइन किया था लेकिन इसका ब्लाउज़ गुजराती स्टाइल का है। गुजराती स्टाइल के ब्लाउज़ की स्लीव्स छोटी होती है और इसके साथ लहंगा या साड़ी जो भी पहनें उसका पल्ला सीधा लिया जाता है। 

नीता अंबानी के साड़ी और ब्लाउज़

nita ambani saree blouse

नीता अंबानी की साड़ी भी हमेशा ही चर्चा में रहती है। देश के मशहूर ़डिज़ाइनर्स उनके लिये साड़ी डिज़ाइन करते हैं। फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी की इस साड़ी में नीता अंबानी को देखकर सब खुश हुए थे। नीता अंबानी साड़ी के साथ ब्लाउज़ की स्लीव्स लंबी पहनना पसंद करती हैं। वो साड़ी के साथ या तो फुल स्लीव्स का ब्लाउज़ पहनती हैं या फिर कोनी जितनी लंबाई वाली बाजू का डिज़ाइन पहनती हैं। 

nita ambani abu jani lehenga
 

नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी की प्री एंगेजमेंट सेरेमनी पर जो लाल रंग का लहंगा पहना था उसका गोल्डन ब्लाउज़ भी काफी खुबसूरत था। नीता अंबानी के इस ब्लाउज़ की स्लीव्स और बैक पर काफी हैवी एम्ब्रॉयडरी हुई थी। वैसे दूसर से दिखने में ये एम्ब्रॉयडरी ऐसी लग रही थी जैसे नीता अंबानी ने बैक में डीप नेक वाला ब्लाउज़ पहना हो। 

 

नीता अंबानी के रॉयल लुक उनके रॉयल ब्लाउज़ के डिज़ाइन की वजह से ही आते हैं। नीता अंबानी ज्यादातर इंडियन आउटफिट में ही नज़र आती हैं। साड़ी हो या फिर लहंगा नीता अंबानी के ब्लाउज़ हमेशा ही खास रहता है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।