Nita Ambani Pearl Jewellery: नीता अंबानी की पर्ल ज्वेलरी कलेक्शन है बेहद खास, आप भी करें वियर

नीता अंबानी जो भी लुक क्रिएट करती हैं वो ट्रेंड बन जाता है। हर कोई उनके लुक को रीक्रिएट करने की कोशिश करता है।

nita ambani pearl jewellery designs for women

नीता अंबानी अपने हर लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। कभी उनकी साड़ी की बातें सोशल मीडिया पर हो रही होती हैं, तो कभी ज्वेलरी डिजाइन पर लोग बात करते नजर आ रहे होते हैं। आजकल उनकी पर्ल ज्वेलरी को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने हाल ही में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी पर्ल ज्वेलरी स्टाइल की थी। जिसे उन्होंने घाघरा चोली के साथ वियर किया था। आप भी नीता अंबानी की ज्वेलरी कलेक्शन को पसंद करते हैं तो यहां दिखाए गए डिजाइन वियर कर सकती हैं।

पर्ल लेयर नेकलेस

Pearl layer necklace

अगर आप किसी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ज्वेलरी को स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं तो आप नीता अंबानी की तरह इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने साड़ी के साथ थ्री लेयर पर्ल नेकलेस को वियर किया है। जिसमें छोटे और बड़े दोनों तरह के पर्ल से डिजाइन बनाया गया है। इसके साथ उन्होंने स्टोन वर्क इयररिंग्स और कड़े वियर किए हैं। आप भी इस तरह के पर्ल लेयर नेकलेस को वियर कर सकती हैं। मार्केट में आपको इस तरह की ज्वेलरी के डिजाइन 200 से 500 रुपये में मिल जाएंगे।

कलरफुल पर्ल नेकलेस

colourful pearl necklace

जब भी कोई खास इवेंट होता है तो नीता अंबानी अपने लुक को परफेक्ट तरीके से क्रिएट करती हैं ताकि जब वो मीडिया के सामने आए तो हर किसी की नजरें उनपर ही टीकी रहे। इस फोटो में उन्होंने डबल कलर के पर्ल नेकलेस को वियर किया है। एक में उन्होंने मरुन और व्हाइट कलर को चूज किया है वहीं दूसरे में उन्होंने व्हाइट पर्ल की माला को वियर किया है। आप भी उनकी तरह कलर कॉन्ट्रास्ट करके पर्ल ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी परफेक्ट लगेगा और सबसे अलग नजर आएंगी। (व्हाइट कलर ज्वेलरी)

इसे भी पढ़ें: नेकलेस के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपको देंगे स्टेटमेंट लुक

पर्ल नेकलेस विद डायमंड ब्रोच

Pearl jewellery with brouch

अगर आप इंडो वेस्टर्न आउटफिट को स्टाइल कर रही हैं तो ऐसे में आप नीता अंबानी की इस पर्ल ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इसमें उन्होंने लेयर पर्ल नेकलेस को वियर किया है, जिसके बीच में एक डायमंड का ब्रोच लगा हुआ है। नीचे की तरफ पर्ल के ड्रॉप दिए गए हैं। आप भी इस तरह के नेकलेस को वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक एलिगेंट लगेगा। इस तरह के नेकलेस मार्केट में आपको थोड़े महंगे मिलेंगे। लेकिन एक बार खरीदने के बाद आप इसे दोबारा जरूर वियर करेंगे। (वेस्टर्न लुक के लिए ज्वेलरी)

नीता अंबानी के ज्वेलरी कलेक्शन की तरह उनकी साड़ी, ब्लाउज और न्यू हेयर स्टाइल भी काफी ट्रेंड करते हैं। हर कोई इन लुक को रीक्रिएट करने के बारे में सोचता है। आप भी इस तरीके से ज्वेलरी को वियर करें और खूबसूरत दिखें।

इसे भी पढ़ें: Jewellery Designs: रॉयल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो ग्रीन कलर की ज्वेलरी को इस तरह करें स्टाइल

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram- Twitter

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP