Silver Diamond Mangalsutra: नई नवेली दुल्हन के लिए बेस्ट हैं लेटेस्ट सिल्वर डायमंड मंगलसूत्र, देखें डिजाइंस

Silver Diamond Mangalsutra: अगर आपकी भी अभी-अभी शादी हुई है और आप नई नवेली दुल्हन हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट मंगलसूत्र डिजाइंस बनाएंगे, जिन्हें पहनकर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं साथ ही ऐसे मंगलसूत्र आपके लुक को रॉयल और डिफरेंट बनाने के भी बहुत काम आएंगे। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
कर्व शेप डायमंड मंगलसूत्र डिजाइन
अगर आपकी भी कुछ दिन पहले ही शादी हुई है और आप वर्किंग वुमन हैं, तो अब आप अपने ऑफिस में साड़ी या किसी भी आउटफिट के साथ इस तरह के कर्व शेप डायमंड मंगलसूत्र डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। मंगलसूत्र की ऐसी डिजाइन इन दिनों काफी चलन में हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे। आप इस तरह के मंगलसूत्र को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
-1763735025772.jpg)
पर्ल ड्राप डिजाइनर डायमंड मंगलसूत्र
आप अपनी शादी के बाद इस तरह के खूबसूरत पर्ल ड्राप डिजाइनर डायमंड मंगलसूत्र को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र डिजाइंस हर शादीशुदा महिलाओं के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यह आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा।

फ्लोरल एंड लीफ इंस्पायर्ड डायमंड मंगलसूत्र
शादी के बाद अगर आप भी अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह के फ्लावर एंड लीफ इंस्पायर्ड डायमंड मंगलसूत्र को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी डिजाइन आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देगी साथ ही यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन भी हो सकती हैं। यह आपको सुनार की दुकान पर मिल जाएगा या आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

रेड स्टोन स्विर्ल डायमंड मंगलसूत्र
आप चाहें तो इस तरह के खूबसूरत रेड स्टोन स्विर्ल डायमंड मंगलसूत्र को भी पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। यह आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करेगा और शादी के बाद आपको डिफरेंट लुक देगा। आप इस मंगलसूत्र को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

क्रिसेंट शेप डायमंड मंगलसूत्र
यही नहीं शादी के बाद आप चाहें, तो इस तरह का क्रिसेंट शेप डायमंड मंगलसूत्र भी शामिल कर अपने लुक को क्लासी और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देगा। इसे आप नजदीकी बाजार से सुनार की दुकान से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन भी यह मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: मंगलसूत्र रिंग के नए डिजाइन, जो हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - pinterest
- कौन सा मंगलसूत्र डिजाइन अब सबसे लोकप्रिय है?
- पतली चैन मिनिमलिस्ट स्टाइल वाले मंगलसूत्र ट्रेंड में हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।