Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:09 AM IST

Kurti Designs : प्री -वेडिंग फंक्शन में हर जगह होगी आपके लुक की ही चर्चा जब वियर करेंगी ये अंगरखा डिजाइंस वाली कुर्ती

कुर्ती कई सारे खास मौके पर स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है और इन कुर्ती में आप खूबसूरत भी नजर आएंगी। वहीं अगर आप प्री-वेडिंग फंक्शन में हिस्सा ले रही हैं, तो इस तरह की अंगरखा डिजाइंस वाली कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं।
Updated:- 2024-12-24, 01:05 IST
angrakha kurti

 शादी से पहले प्री -वेडिंग फंक्शन होते हैं। इस प्री -वेडिंग फंक्शन में हल्दी और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन होता है। इस दौरान महिलाएं ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं। वहीं अगर आप इस खास मौके पर स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आना चाहती हैं तो आप अंगरखा डिजाइंस वाली कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। यह अंगरखा डिजाइंस वाली कुर्ती प्री -वेडिंग फंक्शन में ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए बेस्ट है और इन कुर्ती में आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी।

प्रिंटेड अंगरखा कुर्ती

angrakha kurti

अगर आप प्री -वेडिंग फंक्शन में लाइट कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह की प्रिंटेड कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ती वी-नेक डिजाइन में है साथ ही इसमें बेहद ही खूबसूरत गोटा पट्टी वर्क किया है। इस तरह की कुर्ती न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है। इसे आप 1,000 रुपये में खरीद सकती हैं।

इस कुर्ती को आप मेहंदी या हल्दी फंक्शन में न्यू लुक पाने के लिए वियर कर सकती हैं और इस आउटफिट के साथ आप झुमके स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - kurti  Designs: नई-नवेली दुल्हन ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए स्टाइल करें ये लॉन्ग कुर्ती, देखे डिजाइंस

angrakha kurti (5)

प्रिंटेड में आप इस तरह की अंगरखा कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस आउटफिट को आप न्यू लुक पाने के लिए हल्दी सेरेमनी में पहन सकती हैं।

angrakha kurti (6)

ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए आप इस तरह की कुर्ती का भी चुनाव कर सकती हैं। इस आउटफिट में आप बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी।

एम्ब्रॉयडरी वर्क अंगरखा कुर्ती

angrakha kurti (2)

अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस तरह की एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली अंगरखा कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आप जहां स्टाइलिश नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा। यह कुर्ती आपको ऑनलाइन मिल जाएगी साथ ही, ऑफलाइन भी आप इसे 2,000 रुपये में खरीद सकती हैं। इस कुर्ती को आप हल्दी सेरेमनी में स्टाइल कर सकती हैं।

इस कुर्ती को आप प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इस आउटफिट के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी का चुनाव कर सकती हैं।

angrakha kurti (4)

अगर आप मेहंदी फंक्शन में हिस्सा ले रही हैं और ग्रीन कलर में कुछ पहनने की सोच रही हैं तो आप इस तरह की कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। अनारकली स्टाइल में य कुर्ती न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है और इसमें आप बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी।

इस कुर्ती के साथ आप मिरर वर्क कुर्ती साथ हो फुटवियर में स्टाइलिश फ्लैट्स पहन सकती हैं।

बंधनी प्रिंट अंगरखा कुर्ती

angrakha kurti (3)

हल्दी सेरेमनी में आप इस तरह की बंधनी प्रिंट वाली अंगरखा कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं जो स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें - Kurti Set Designs: सेलिब्रिटी जैसा एथनिक लुक रीक्रिएट करने के लिए आप भी स्‍ट्रेट कुर्ती सेट के ये डिजाइंस करें ट्राई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-myntra/Jaipur Kurti, Sangria, Anouk, ODETTEsuyashfashion

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।