फ्लोरल प्रिंट कुर्ती
फ्लोरल प्रिंट कुर्ती इन दिनों काफी ट्रेंड में है और ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए आप इसे स्टाइल कर सकती हैं। वहीँ इस कुर्ती के साथ जो दुप्पटा है जिसे फ्लावर का प्रिंट करके डिजाइन बनाया हुआ है और इस तरह की फ्लोरल प्रिंट कुर्ती आपको कई सारे डिजाइन और कलर ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी। इस कुर्ती को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 1,000 से 1,500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस कुर्ती के साथ आप सिंपल ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-मेहंदी फंक्शन में आपके लुक में लग जाएंगे चार चांद, जब स्टाइल करेंगी ये लहरिया प्रिंट कुर्ती
फ्लोरल में आप इस तरह की एम्ब्रॉयडरी और थ्रेड वर्क कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इस कुर्ती के साथ जो दुप्पटा है वो आपके लुक को स्टाइलिश लुक देने का काम करेगा।
गोट्टा पट्टी कुर्ती
यह गोट्टा पट्टी कुर्ती भी नई-नवेली दुल्हन ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपका लुक सबसे अलग और ब्यूटीफुल नजर आएगा। यह आउटफिट लाइट कलर में है और इसमें बेहद ही खूबसूरत गोट्टा पट्टी वर्क किया हुआ है। वहीं, इसके साथ जो दुप्पटा है पिंक कलर में है जो लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने का काम करेगा। इस तरह का आउटफिट आप सस्ते दाम में खरीद के ससुराल या मायके में स्टाइल कर सकती हैं।
इस आउटफिट के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
प्रिंटेड कुर्ती
शादी के बाद अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की प्रिंटेड कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं। इस कुर्ती में प्रिंट करके डिजाइन बनाया हुआ है साथ ही डार्क कलर में है। इस तरह की कुर्ती को स्टाइल करने के बाद आपका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा।
इस कुर्ती के साथ आप सिल्वर कलर के आर्टिफिशियल ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
प्रिंटेड में आप इस तरह की थ्रेड वोक वाली कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं जो आपके लुक ट्रेडिशनल टच देने का काम करेगी।
इस तरह की कुर्ती को आप प्लाजो या पेंट स्टाइल सलवार के साथ वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-इन अनारकली कुर्ती सेट का फिट व डिजाइन है बेमिसाल, जिन्हें पहनकर कियारा व करीना को देंगी टक्कर!
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-myntra/KALINI/Libas/Varanga/MOJILAA
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों