Wed Sep 30, 2026 | Updated 09:11 PM IST

नवरात्रि की रात लगाएं गुजराती तड़का, चनिया-चोली छोड़ पेयर करें 'केडिया-धोती'

अगर आप भी इस साल नवरात्रि और डांडिया नाइट्स में पारंपरिक चनिया-चोली के बजाय कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके लिए ट्रेंडी केडिया और धोती सेट्स बेस्ट हो सकते हैं। 
Updated:- 2026-09-30, 18:33 IST
image

गरबा और डांडिया का पावन पर्व नवरात्रि बस आने ही वाला है। इस खास मौके पर 9 दिनों तक हर महिला सोलह सिंगार करके डांडिया खेलने का बेसब्री से इंतजार करती है। अगर आपको भी डांडिया नाइट का पूरे साल इंतजार रहता है और आप इस साल सबसे आकर्षक व ट्रेंडी नजर आना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको एक ऐसे आउटफिट के बारे में बताएंगे जो पारंपरिक चनिया-चोली से बिल्कुल अलग है और आपको इस बार एक डिफरेंट लुक देने में मदद करेगा।

चनिया-चोली से हटकर ट्राई करें ट्रेंडी केडिया-धोती सेट

डांडिया नाइट के लिए अक्सर महिलाएं वही पुराने घेरदार कली वाले लहंगे या चनिया-चोली चुन लेती हैं, लेकिन हर साल एक ही स्टाइल कैरी करने से आपका लुक बोरिंग नजर आ सकता है। ऐसे में अपने लुक को परफेक्ट और खास दिखाने के लिए आप कुछ केडिया और धोती सेट्स चुन सकती हैं। आइए जानते हाँ इन केडिया और धोती सेट के बारे में।

1. कच्‍छी वर्क और एम्ब्रॉयडरी केडिया धोती सेट

इस साल नवरात्रि के खास मौके पर अगर आप ब्राइट कलर का कोई आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो गुजराती कढ़ाई और मिरर वर्क वाला केडिया-धोती सेट ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनकर आप गरबा के दौरान सबसे यूनिक और स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।

1 - 2026-09-30T183012.539

(image credit: PINTEREST/klothtrend)

2. अंगरखा स्टाइल केडिया धोती सेट

भारी-भरकम चनिया-चोली पहनने के बजाय यह खूबसूरत अंगरखा स्टाइल केडिया धोती सेट काफी कम्फर्टेबल होता है। आप इस साल नवरात्रि पर इस तरह का सेट पहन सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा आप इसे नजदीकी बाजार से किसी चनिया-चोली वाली दुकान से खरीद सकती हैं।

3 (57)

(image credit: PINTEREST/Kêêr†ï)

3. पारंपरिक मेस्मोरा कढ़ाई वाला केडिया धोती सेट

इन दिनों केडिया और धोती का कॉम्बिनेशन फैशन ट्रेंड बहुत ज्यादा चर्चा में है। अगर आप इस नवरात्रि केडिया धोती सेट पहनने का सोच रही हैं, तो आपके लिए यह पारंपरिक मेस्मोरा कढ़ाई वाला केडिया धोती सेट सही रहेगा। इसे आप डांडिया नाइट में पहनकर जा सकती हैं। यह आपको सबसे अलग और खूबसूरत दिखाएगा।

2 - 2026-09-30T183007.614

(image credit: PINTEREST/Ebulking Salwar Suits)

यह भी पढ़ें- Dhoti Suit Designs: इफ्तार पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं धोती सूट, देखें डिजाइंस

4. ब्लैक एंड पीच खादी केडिया और धोती सेट

केडिया और धोती का कॉम्बिनेशन डांडिया नाइट के लिए सबसे परफेक्ट हो सकता है। यह आउटफिट आपकी खूबसूरती को दोगुना करता है, साथ ही इसे पहनकर आप गरबा या डांडिया डांस करेंगी, तो केडिया की घेरदार घूमर वाली कलियों का घेरा बेहद खूबसूरत नजर आएगा। इसे पहनकर आप बोल्ड गुजराती लुक क्रिएट कर सकती हैं।

4 (29)

(image credit: PINTEREST/Black & Peach Khadi)

ऐसे करें स्टाइल

अगर आप ऊपर बताई गई इन ड्रेसेस को पहन रही हैं, तो इसे सही से स्टाइल करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं स्टाइल करने के तरीके -

  • इन केडिया धोती सेट के साथ आप ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पहनकर अपना डांडिया नाइट लुक कंप्लीट कर सकती हैं।
  • माथे पर छोटी काली बिंदी और कानों में बड़े झुमके इस लुक पर बहुत फबते हैं।
  • आप चाहें, तो पैरों में पारंपरिक मोजड़ी या रंग-बिरंगी राजस्थानी जूती ट्राई कर सकती हैं।
  • जब भी आप इन आउटफिट को कैरी करें, तब इसके साथ लाइट मिनिमल मेकअप रखें।
  • आप बालों में सुंदर सा बन बनाकर उस पर गजरा लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Dhoti Suit Designs For Baby Girl: बेटी के लिए खरीदें धोती सूट, देखें डिजाइंस

निष्कर्ष:अगर आप भी इस नवरात्रि डांडिया नाइट में क्या पहनें, इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो एक जैसी चनिया-चोली पहनने के बजाय इस साल कुछ नया और डिफरेंट ट्राई करें। आपके लिए केडिया और धोती का यह ट्रेंडी कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट और आरामदायक ऑप्शन साबित होगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।  

(image credit: MAGNIFIC)

FAQ
क्या केडिया-धोती सेट हर बॉडी टाइप पर अच्छा लगता है?
जी हां, केडिया का फ्रॉक कट और धोती की फिटिंग कमर और टमी एरिया को आसानी से छुपा देती है। इसलिए यह स्लिम और प्लस-साइज़ दोनों तरह के बॉडी टाइप पर बेहद आकर्षक और फ्यूजन लुक देता है।
केडिया-धोती सेट के लिए कौन सा फैब्रिक सबसे बेस्ट रहता है?
नवरात्रि में रातभर गरबा खेलने के लिए कॉटन, रेयॉन या खादी फैब्रिक का केडिया सेट सबसे बेस्ट होता है। यह हल्का होता है, पसीना आसानी से सोखता है और डांडिया खेलते समय बिल्कुल चुभता नहीं है।
क्या केडिया-धोती के साथ दुपट्टा कैरी करना जरूरी होता है?
बिल्कुल नहीं, केडिया सेट अपने आप में एक कम्प्लीट आउटफिट है। हालांकि, अगर आप पारंपरिक टच चाहती हैं, तो बंधेज या कच्छी एम्ब्रॉयडरी वाला छोटा स्टोल एक साइड शोल्डर पर पिन कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।