Navratri Day 8 Purple Outfit Ideas: अष्टमी पर पर्पल आउटफिट में दिखें सबसे खास, देखें ये 6 ट्रेंडी डिजाइंस
-1792222621290.webp)
शारदीय नवरात्रि में अष्टमी का दिन बहुत खास माना जाता है। ऐसे में नवरात्रि के आठवें दिन महिलाएं मां महागौरी की पूजा के दौरान सज-धजकर पूजा-पाठ, कन्या पूजन और हवन करवाती हैं। नवरात्रि के आठवें दिन पर्पल रंग के कपड़े पहनना भी बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप भी महाष्टमी की पूजा के दौरान पर्पल कलर का आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको 6 शानदार पर्पल एथनिक आउटफिट्स बताएंगे।
महाष्टमी के दिन पहनने के लिए 6 ट्रेंडी पर्पल एथनिक आउटफिट्स
महाष्टमी की पूजा के दौरान पहनने के लिए नीचे बताए गए ये 6 ट्रेंडी पर्पल एथनिक आउटफिट डिजाइंस सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
1. लाइटवेट पर्पल जॉर्जेट या सिल्क साड़ी
नवरात्रि की अष्टमी के दिन अपने लुक को भीड़ से हटकर बनाने के लिए आप पूजा के दौरान खूबसूरत लाइटवेट पर्पल जॉर्जेट या सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। इसमें किया गया बारीक स्कैलप बॉर्डर और गोटा-वर्क आपके लुक को शानदार तो बनाएगा ही, साथ ही यह पूजा के दौरान पहनने के लिए सही रहेगा।
स्टाइलिंग टिप्स: इस तरह की साड़ी के साथ आप वी-नेक और एल्बो स्लीव्स ब्लाउज बनवा सकती हैं। इसके साथ पर्ल नेकलेस साड़ी के लुक को बहुत खूबसूरत बना देगा।
Image credits: pinterest/Shalini Sharma
2. मिरर वर्क पर्पल अनारकली सूट
अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए मिरर वर्क वाला पर्पल अनारकली सूट भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप अष्टमी की शाम डांडिया नाइट के दौरान भी पहन सकती हैं या फिर घर में होने वाली पूजा में भी पहन सकती हैं। इसमें आप गोल या वी-नेकलाइन बनवा सकती हैं, या रेडीमेड मार्केट से खरीद सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स: इस तरह के अनारकली सूट के साथ बालों में जुड़ा बनाकर खूबसूरत गजरा लगा सकती हैं। साथ ही गले में चोकर नेकलेस और हाथ में एक बड़ी स्टोन वर्क रिंग पहन सकती हैं।
Image credits: pinterest/unique creation& Feshan house
3. एम्ब्रॉयडर्ड पर्पल लहंगा चोली
एम्ब्रॉयडर्ड पर्पल लहंगा चोली महाष्टमी के दिन पहनने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह आपको एक रॉयल और एथनिक फेस्टिवल लुक देगा, जिसे पहनकर आप सबसे अलग और खूबसूरत नजर आ सकती हैं। इस तरह के लहंगे को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से आसानी से खरीद सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स: अगर आप महाष्टमी के दिन इस तरह का लहंगा चोली पहन रही हैं, तो इसके साथ वी-नेक ब्लाउज पहनें और हैवी बॉर्डर वाला दुपट्टा शामिल करें। इसके अलावा आप कानों में हैवी झुमकी या चांदबाली इयररिंग्स पहन सकती हैं।
Image credits: pinterest/stylebyus
4. फ्रंट-स्लिट कुर्ती विथ शरारा सेट
अगर आप थोड़ा हल्का और कंफर्टेबल आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो महाष्टमी के दिन पहनने के लिए फ्रंट-स्लिट कुर्ती और शरारा सेट एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह आजकल लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है। इस तरह के फ्लेयर्ड शरारा आउटफिट को पहनकर आप सभी का दिल जीत सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स: अगर आप यह खूबसूरत शरारा आउटफिट पहन रही हैं, तो इसके साथ सिंपल हेयरस्टाइल, मिनिमल एसेसरीज और लाइट मेकअप करके अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। फुटवियर में आप हील्स पहन सकती हैं।
Image credits: pinterest/Amazon.in
यह भी पढ़ें- नवरात्रि गरबा लुक को बनाएं गॉर्जियस, जानिए डांडिया नाइट्स के लिए कौन से बोल्ड लिपस्टिक शेड्स हैं बेस्ट?
5. क्लासिक पर्पल पटियाला सूट
अगर आप महाष्टमी वाले दिन माता रानी के मंदिर दर्शन के लिए जा रही हैं, तो वहां पहनने के लिए इस तरह का खूबसूरत पटियाला सूट ट्राई कर सकती हैं। ऐसा पटियाला सूट आपको एक परफेक्ट पंजाबी लुक देने में मदद करेगा, साथ ही महाष्टमी के दिन को खास बना देगा। इसे आप ऑफिस में भी पहनकर जा सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स: अगर आप पटियाला सूट पहन रही हैं, तो इसके साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी करें। हाथों में वेलवेट या कांच की चूड़ियां पहन सकती हैं। गले में हैवी नेकलेस पहनने के बजाय कानों में सुंदर ट्रेडिशनल झुमके डाल सकती हैं।
Image credits: pinterest/Aira Saaj
6. ए-लाइन लॉन्ग कुर्ता और पैंट सेट
अगर आप सिंपल और सोबर लुक पाना चाहती हैं या फिर महाष्टमी के दिन ऑफिस में पहनने के लिए पर्पल आउटफिट तलाश रही हैं, तो आपके लिए ए-लाइन लॉन्ग कुर्ता और पैंट सेट सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप ऑफिस में होने वाली पूजा या किसी इवेंट के दौरान पहन सकती हैं। आप चाहें तो इसे घर की पूजा में भी पहन सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स: इस तरह के आउटफिट के साथ आप माथे पर छोटी सी बिंदी लगाएं, बालों में सॉफ्ट कर्ल्स करें और फुटवियर के लिए ट्रेडिशनल मोजड़ी या जूती चुन सकती हैं।
Image credits: pinterest/Aza Fashions - Global
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: इस कन्या पूजन अपनी नन्ही परी को पहनाएं ये 5 ट्रेडिशनल आउटफिट
निष्कर्ष: अष्टमी का दिन बहुत ही पावन और महत्वपूर्ण होता है। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है और कई लोग हवन-पूजन के साथ कन्या पूजन भी करवाते हैं। ऐसे में आप मां महागौरी की पूजा के दौरान ऊपर बताए गए पर्पल रंग के आउटफिट्स में से अपनी पसंद का कोई भी आउटफिट चुनकर अपने अष्टमी लुक को ग्रेसफुल और परफेक्ट बना सकती हैं।
- कन्या पूजन के लिए कौन सा पर्पल आउटफिट सबसे आरामदायक रहेगा?
- कन्या पूजन के दिन पटियाला सूट या कॉटन ए-लाइन कुर्ता पैंट सेट पहनना सबसे सुविधाजनक और आरामदायक रहता है।
- गरबा नाइट के लिए किस तरह का पर्पल सूट सही रहेगा?
- गरबा नाइट के लिए मिरर वर्क वाला पर्पल अनारकली सूट या फ्लेयर्ड शरारा सेट बेस्ट रहता है, जो डांस करते समय बहुत सुंदर दिखता है।
- क्या पर्पल लहंगे के साथ कंट्रास्ट दुपट्टा लिया जा सकता है?
- हां, पर्पल लहंगे या सूट के साथ पिस्ता ग्रीन, रानी पिंक या मस्टर्ड येलो रंग का दुपट्टा पेयर करके आप एक शानदार कंट्रास्ट लुक पा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।