herzindagi
naira cut salwar suit design for women

Naira Cut Salwar Suit: नायरा कट वाले सलवार-सूट के ये डिजाइंस देंगे आपको नया लुक

किसी भी तरह के सलवार-कमीज को स्टाइल करने के लिए आप बॉडी टाइप और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को ध्यान में जरूर रखें।
Editorial
Updated:- 2024-05-30, 18:00 IST

स्टाइलिश दिखने के लिए हम अपने लुक को कई तरह से कस्टमाइज करते हैं। वहीं कुर्ती का चलन तो हमेशा फैशन ट्रेंड में रहता है। कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइन की बात करें तो आजकल नायरा कट डिजाइन की कुर्ती को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें आपको कई तरह के पैटर्न और प्रिंट आसानी से मिल जाएंगे। 

गर्मी के मौसम में इंडो-वेस्टर्न लुक पाने के लिए हम कुर्ती को कई तरह से स्टाइल भी कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं नायरा कट कुर्ती के खास डिजाइंस जिन्हें आप आसानी से स्टाइल कर सकती हैं- 

फैंसी नायरा कट सूट

fancy naira cut kurti

नायरा कट कुर्ती को आप केवल रोजाना ही नहीं बल्कि किसी भी पार्टी के लिए भी पहन सकती हैं। फैंसी लुक के लिए आप फ्लोर लेंथ वाली नायरा कट कुर्ती को खरीद सकती हैं। इसमें आपको सिल्क से लेकर साटन फैब्रिक तक में कई डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इस तरीके की डिजाइन वाली कुर्ती आपको मार्केट में लगभग 700 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।

 इसे भी पढ़ें: Alia Cut Kurti: आलिया कट कुर्ती के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास

वी-नेक नायरा सूट

v neck naira cut kurti

वी-नेकलाइन आपकी बॉडी को सही शेप देने में मदद करती है। इस तरह की नेकलाइन की कुर्ती आप खुद भी सिलवाकर पहन सकती हैं। इस तरह की नेकलाइन के लिए आप व्हाइट कलर की कढ़ाई वाली लेस का इस्तेमाल करें। इस तरह की कुर्ती को आप एंकल लेंथ पैन्ट्स के साथ भी पहन सकती हैं। अगर आप लंबी दिखना चाहती हैं तो नेकलाइन की चौड़ाई को कम से कम रखें। 

  इसे भी पढ़ें:  सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह पहनें सिल्वर ज्वेलरी

यह विडियो भी देखें

कॉटन नायरा कट सूट 

cotton naira cut kurti

गर्मी के मौसम में कॉटन फैब्रिक स्किन फ्रेंडली रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह काफी पतला होता है। इसमें आपको कई फ्लोरल और कलरफुल प्रिंट्स देखने को मिल जाएंगे। आप इसे रेडीमेड पैन्ट्स या जीन्स तक के साथ में पहन सकते हैं। इस तरह की कुर्ती आपको 250 रुपये से 400 रुपये तक में मिल जाएगी। आप चाहे तो इस तरह की कुर्ती का फैब्रिक खरीदकर ऑल ओवर पन्त सूट भी बनवा सकती हैं।

 

अगर आपको कुर्ती  के लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

Image Credit: amazon,fashion export, amithafashion

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।