Multicolor Jhumka Designs: लोहड़ी पर आउटफिट के साथ शामिल करें ऐसे मल्टीकलर झुमके, दिखेंगी खूबसूरत

कुछ ही दिनों में लोहड़ी का खास फंक्शन शुरू होने वाला है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक से एक आउटफिट पहनना पसंद करती है। अगर आप भी लोहड़ी के दिन कोई खास ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रही हैं, तो अपने आउटफिट के साथ कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले मल्टी कलर झुमके ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
मल्टीकलर बीडेड मिरर वर्क झुमकी
अगर आप अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो इस साल लोहड़ी के दिन किसी भी ट्रेडिशनल सूट के साथ इस तरह के खूबसूरत मल्टी कलर झुमके को पहनकर अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं और अपने लुक को अट्रैक्टिव भी बना सकती हैं। ऐसे मल्टी कलर झुमके आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे।

रजवाड़ी मल्टीकलर चांदबाली झुमका
अगर आप लोहरी के दिन किसी खास इवेंट में जा रही हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आप किसी भी ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ इस तरह का रजवाड़ी मल्टीकलर चांदबाली झुमका पहन सकती हैं। ऐसे झुमके डिजाइंस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में भी मदद करेंगे। इन्हें आप नजदीकी बाजार से भी खरीद सकती हैं।

मल्टीकलर अफगानी कश्मीरी झुमका
लोहरी के खास मौके पर अगर आप भी ट्रेडीशनल आउटफिट पहनने वाली हैं, तो अपने आउटफिट के साथ इस तरह के मल्टीकलर अफगानी कश्मीरी झुमके को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे झुमके डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Multicolor Blouse ke Designs: हर तरह की साड़ी के साथ खूब जचेंगे ऐसे मल्टीकलर ब्लाउज, दिखेंगी खूबसूरत
ऑक्सीडाइज्ड मल्टीकलर हूप झुमकी
आप चाहे तो इस तरह के खूबसूरत ऑक्सीडाइज़्ड मल्टीकलर हूप झुमकी भी अपने ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ शामिल कर लोहड़ी फेस्टिवल को यादगार बना सकती हैं। इस तरह के झुमके डिजाइन को आप नजदीकी बाजार से भी खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी आपको ऐसे झुमके डिजाइंस मिल जाएंगे।

क्रिस्टल पर्ल मल्टीकलर चांद बाली
आपके लिए इस तरह के मल्टी कलर झुमके भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जिसे आप लोहड़ी के खास मौके पर अपने ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ शामिल कर पहन सकती हैं। ऐसे झुमके डिजाइंस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपके लुक को रॉयल टच देने में भी मदद करेंगे। इन्हें भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
-1767953113082.jpg)
यह भी पढ़ें- Office wear के लिए ये trendy earring designs हैं बेस्ट, लुक को बना देगी गॉर्जियस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।