Multicolor Blouse ke Designs: हर तरह की साड़ी के साथ खूब जचेंगे ऐसे मल्टीकलर ब्लाउज, दिखेंगी खूबसूरत

भारतीय महिलाएं साड़ी न पहने ऐसा हो ही नहीं सकता है। अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है और आप साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज शामिल करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट मल्टी कलर ब्लाउज डिजाइंस बताएंगे, जो आपके साड़ी लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन मल्टीकलर ब्लाउज डिजाइंस के बारे में।
जॉर्जेट सिल्क कश्मीरी वर्क मल्टीकलर ब्लाउज
अगर आप किसी खास इवेंट या फंक्शन में साड़ी पहनने वाली हैं, तो अब आप अपनी किसी भी खास साड़ी के साथ इस तरह के जॉर्जेट सिल्क कश्मीरी वर्क मल्टीकलर ब्लाउज को शामिल कर सकती हैं। यह आपके साड़ी लुक को खास और डिफरेंट बनाने में मदद करेंगे। ऐसे ब्लाउज आपको रेडीमेड मार्केट में मिल जाएंगे या आप बाजार से कपड़ा लाकर इसे टेलर से बनवा सकती हैं।

मल्टीकलर जॉर्जेट सीक्वेंस वर्क ब्लाउज
अगर आप कोई खास साड़ी पहनने वाली हैं, तो अपनी किसी भी खूबसूरत साड़ी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस तरह के मल्टीकलर जॉर्जेट सीक्वेंस वर्क ब्लाउज को शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज डिजाइन इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके साड़ी लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। ऐसे ब्लाउज को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं या बनवा भी सकती हैं।

मल्टीकलर फ्लावर कोडिंग वर्क ब्लाउज
आप चाहे तो इस तरह के खूबसूरत मल्टीकलर फ्लावर कोडिंग वर्क ब्लाउज को भी अपने किसी भी लहंगे या साड़ी के साथ शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज डिजाइन इन दिनों अधिकतर महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं, जो आपके लुक को भी बेहतर बनाने में मदद करेंगे। आप इस ब्लाउज को किसी भी तरह की साड़ी के साथ शामिल कर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Off Shoulder Blouse Trend: ट्रेंड में हैं इस तरह के ऑफ शोल्डर ब्लाउज, हर तरह की साड़ी को देंगे परफेक्ट लुक
मिरर एंड कौड़ी वर्क येलो मल्टीकलर ब्लाउज
आपके लिए इस तरह का खूबसूरत मिरर एंड कौड़ी वर्क येलो मल्टीकलर ब्लाउज भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इन्हें आप अपनी किसी भी साड़ी के साथ शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। ऐसे ब्लाउज को आप लहंगे या प्लाजो के साथ भी पहन सकती हैं। ऐसे मल्टी कलर ब्लाउज हर तरह की साड़ी के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

मल्टीकलर प्रिंटेड वी-नेक स्लीवलेस ब्लाउज
अगर आप अपने साड़ी लोग को डिफरेंट और एलिगेंट टच देना चाहती हैं और भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो एक जैसे ब्लाउज पहनने के बजाय आप इस तरह के खूबसूरत मल्टी कलर ब्लाउज को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार-चार लगा देंगे और आपके लुक को खास बनाने में मदद करेंगे। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ब्लाउज नेकलाइन के हिसाब से ऐसे चुनें नेकलेस, ये टिप्स आएंगे काम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।