क्या आप भी जाह्नवी कपूर की तरह पहनना चाहती है फूलों की साड़ी? जानें कैसे रीक्रिएट कर सकती हैं यह लुक

फैशन के बदलते दौर में छोटे मोटे बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी फैशनेबल लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको ऐसी साड़ी और दुपट्टे के बारे में बताएंगे, जो असली फूलों से बनी हुई होती हैं। इस तरह की साड़ी और दुपट्टे इन दिनों काफी चर्चा में हैं। यही नहीं सबसे ज्यादा इन दुपट्टे और साड़ी का क्रेज बॉलीवुड एक्ट्रेस के बिच भी है।
जान्हवी कपूर का साड़ी लुक
हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म "बवाल" के प्रमोशन के दौरान खूबसूरत गुलाबी फूलों वाली जाल साड़ी पहनी थी। जिसमें वे बला की खूबसूरत दिख रही थी। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज भी शामिल किया था। ऐसे में अगर आप भी अपनी शादी या किसी खास फंक्शन में डिफरेंट लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो आप जान्हवी कपूर के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
राधिका मर्चेंट का फूल जाल दुपट्टा लुक करें रीक्रिएट
राधिका मर्चेंट फूलों से बना दुपट्टा और साड़ी काफी समय से ट्रेंड में हैं। बता दें कि श्लोका मेहता ने भी इस तरह के दुपट्टे को अपनी मेहंदी में पहना था। इसके अलावा राधिका मर्चेंट ने भी अपनी शादी में होने वाली हल्दी सेरेमनी में इस तरह का फूलो से बना येलो कलर का दुपट्टा पहना था, जिसमें वे बला की खूबसूरत लग रही थी। ऐसे में अब आप भी अपनी शादी में इस तरह की साड़ी या दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: हर तीज त्योहार पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 साड़ी की नई डिजाइन, खूबसूरती में लगा देगी चार चांद
डिजाइनर ब्लाउज और शेप वियर करें शामिल
इस तरह की फूलों वाली साड़ी या दुपट्टे को आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं या किसी फैशन डिजाइनर से बनवा भी सकती हैं। इसे आप किसी भी फंक्शन में पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। अगर आप फूलों से बानी साड़ी पहन रही हैं, तो इस साड़ी के साथ आप डिजाइनर ब्लाउज और साथ में शेप वियर शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा आप साड़ी के साथ दुपट्टा भी शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: हर आउटफिट के साथ जचेंगे ये 5 Hand kada Designs दिखेंगी खूबसूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - instagram/janhvikapoor/namastebollywood.in
- क्या जानवी कपूर ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है?
- जाह्नवी ने सुंदर दिखने के लिए लिपोसक्शन करवाया है.
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।