Jewellery Designs: हर तरह के आउटफिट पर अच्छी लगेंगी ये मल्टी कलर ज्वेलरी, देखें डिजाइंस

ज्वेलरी को खरीदते समय जरूरी है कि आप आउटफिट के कलर और डिजाइन का ध्यान रखें। साथ ही, इसे कैसे स्टाइल करना है। इसकी जानकारी भी रखें।
image

ज्वेलरी स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन हर बार कुछ नया ट्राई करना हम सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए जब भी बाजार जाते हैं, तो कुछ अलग डिजाइन की ज्वेलरी की खरीदारी करते हैं। इस बार आप आउटफिट के साथ पहनने के लिए मल्टी कलर ज्वेलरी को स्टाइल करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, यह हर आउटफिट के साथ चल जाएगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की मल्टी कलर ज्वेलरी को आप वियर कर सकती हैं।

मल्टी कलर ज्वेलरी सेट करें स्टाइल

Multi colour jewellery designs (2)

आप आउटफिट के साथ मल्टी कलर ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। इसमें आपको मल्टी कलर स्टोन मिलेंगे। साथ ही, इसमें आपको व्हाइट स्टोन का डिजाइन भी मिलेगा। इससे ये सेट अच्छा लगेगा। इसके साथ आपको मैचिंग इयररिंग्स और रिंग मिलेगी। इससे जब आप इसे वियर करेंगी, तो लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के सेट आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे।

मल्टी कलर इयररिंग्स डिजाइन

Multicolour earrings

इस बार आप अपने आउटफिट के साथ मल्टी कलर इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स मे आपको मल्टीकलर डिजाइन मिलेगा। साथ में स्टोन डिजाइन भी आपको मल्टी कलर में मिलेगा। इससे यह इयररिंग्स सुंदर लगेंगे। मार्केट में इस तरह के इयररिंग्स आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएंगे। इसे आप सूट, साड़ी या किसी भी इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Flower Bracelet Tattoo Designs: हाथों में बनवाएं ये फ्लावर ब्रेसलेट टैटू, देखें डिजाइन

मल्टी कलर बैंगल्स करें वियर

Multi colour bangles

अगर आपको हाथों की सुंदरता बढ़ानी है, तो इसके लिए आप मल्टी कलर वाले बैंगल्स जो आपको मेटल में मिल जाएंगे। इसे वियर कर सकती हैं। साथ ही, इस तरह के बैंगल्स की जगह पर आप ब्रेसलेट भी स्टाइल कर सकती है। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें:हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये ऑक्सीडाइज्ड ब्रेसलेट डिजाइन

मार्केट से इस तरह तरह की ज्वेलरी आपको हर जगह मिल जाएगी। जिसे खरीदकर आप अलग-अलग डिजाइन के आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक सुंदर लगेगा। साथ ही, आप इसे दोबारा भी किसी और आउटफिट के साथ पहनने के लिए इस्तेमाल कर पाएंगी। इससे आपको दोबारा ज्वेलरी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP