साक्षी धोनी के बर्थ डे पर हुई खूब मस्ती, फैशन और ग्लैमर का लगा तड़का

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की 30th बर्थ डे पार्टी शानदार रही। पार्टी में साक्षी आयी तो ग्लैमरस लुक में थी लेकिन जैसे जैसे पार्टी आगे बढ़ी साक्षी भी अपने फ्रेंड्स के साथ पार्टी को इतना इन्जॉय करने लगी कि फिर वो अपने लुक्स ही भूल गयी। साक्षी धोनी की बर्थ डे पार्टी में कौन आया और कितनी मस्ती हुई आइए आपको बताते हैं।

साक्षी धोनी का बर्थ डे केक बहुत ही खूबसूरत था। फ्लोरल डिज़ाइन का ये बर्थ डे केक काटकर साक्षी को काफी खुशी हुई। उन्होंने केक का पहला पीस अपने पति महेन्द्र सिंह धोनी को खिलाया हालांकि पत्नी के बर्थ डे पर महेन्द्र सिंह बिल्कुल केज्युअल लुक थे उन्होंने रिब्बड जीन्स और ब्लैक टीशर्ट पहन रखी थी।
Read more: पद्म भूषण विजेता क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी हैं स्टाइल क्वीन
View this post on Instagram
साक्षी धोनी की बर्थ डे पार्टी में आए सभी मेहमानों ने खूब इन्जॉय किया। केक कटिंग सेरेमनी पर बॉलीवुड का हिंदी सॉन्ग बार-बार दिन ये आए तो इन्होंने गाया ही साथ ही इन्होंने खूब मस्ती भी की। साक्षी धोनी ने स्टेज पर हार्दिक पांडया और अमित साध के साथ गाना भी गाया।
View this post on Instagram
साक्षी धोनी की बर्थ डे पार्टी में आए सभी मेहमानों ने खूब गाने गाए डांस किया और उनकी सारी मस्ती का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकती हैं कि साक्षी ने ऑफ शोल्डर ग्लैरस ड्रेस के साथ जो हील्स पहनी थी उसे उतारकर वो रुम स्लीपर्स में दिखने लगी।

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी ने अपने बर्थ डे पार्टी के हर मुमेंट को जीया और उसे अपने करीबी दोस्तों के साथ इन्जॉय भी किया। इस पार्टी में हालांकि कोई खास बॉलीवुड स्टार या ज्यादा क्रिकेटर्स नहीं दिखे।

साक्षी धोनी के सभी बेस्ट फ्रेंड्स इस पार्टी में मौजूद थे साक्षी ने अपने सभी दोस्तों के साथ मिलकर बॉलीवुड के बहुत सारे गाने गाए। साक्षी ने साइड पार्टिशन के साथ ओपन हेयर स्टाटइल रखा कानों में डिज़ाइनर ईयररिंग थे बस, साक्षी धोनी ने लाइट मेकअप लुक ही रखा जो उनकी ड्रेस के साथ उन्हें परफेक्ट लुक दे रहा था।
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और सिंगर सोफी चौधरी भी साक्षी की बर्थ डे पार्टी में पहुंची और उन्होंने साक्षी के साथ अपनी ये पिक्चर सोशल मीडिया पर भी शेयर की। इस पिक्चर के साथ सोफी ने बर्थ डे मैसेज भी लिखा।
View this post on Instagram
साक्षी धोनी अपने फ्रेंड्स के साथ कैसे गाने जा रही हैं ये सब आप इस वीडियो में देख सकते हैं। साक्षी की बर्थ डे पार्टी काफी शानदार रही पार्टी में आए सभी गेस्ट ने अपनी मर्जी से जो चाह वो किया। हिंदी गाने गाए अब अवाज़ जैसी भी हो लेकिन सबने सुर के साथ पूरे सुर मिलाए।
तो इस साल तो साक्षी धोनी की बर्थ डे पार्टी काफी रॉकिंग रही आने वाला साल भी उनके लिए खास हो ये हम और उनके फैंस उनको जरुर विश करना चाहेंगे। क्रिकेटर्स की वाइफ की बात करें तो साक्षी धोनी अपने स्टाइलिंग और स्टाइल के लिए हमेशा ही छायी रहती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।