herzindagi
Bollywood Actress Saree Looks

Mrunal Thakur Saree Looks: हर मौके पर खिल उठेगा आपका लुक, जब पहनेंगी मृणाल ठाकुर जैसी अट्रैक्टिव साड़ियां

Mrunal Thakur Sarees: यदि आप भी अक्सर बॉलीवुड हसीनाओं के लुक्स से इंस्पायर होती है, तो आज हम आपको सीता रामम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के अट्रैक्टिव साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप भी स्टाइल करके खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।  
Updated:- 2024-12-27, 18:49 IST

टीवी की दुनिया से अपना करियर शुरू कर बॉलीवुड फिल्मों में अपना अच्छी पहचान बना चुकी मृणाल ठाकुर आज इंडस्ट्री का फेमस चेहरा हैं। अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ फैंस को शानदार फैशन सेंस से भी दीवाना बनाए रहती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न सीता रामम एक्ट्रेस का हर लुक कमाल का होता है। मृणाल अपने हर ऑउटफिट को काफी यूनिक तरीके से कैरी करती हैं। फैंस भी उनके हर लुक पर जमकर अपना प्यार लुटाते हैं। हम लोग ही इन्हीं बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स से इंस्पायर होते हैं। हर दिन बदलते फैशन में खुद को अपडेट करना भी एक मुश्किल काम होता है। ऐसे में एक्ट्रेसेस के लुक्स हमारी काफी मदद करते हैं।

यदि आपको भी डीवाज के लुक्स काफी पसंद आते हैं और आप इनको कॉपी करती हैं, तो आज हम आपको मृणाल ठाकुर की अट्रैक्टिव साड़ियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप आइडिया लेकर खुद को स्मार्ट और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। एक्ट्रेस की इन साड़ियों की खास बात यह है कि इनको आप किसी भी मौके पर पहनकर उसको खास बना सकती हैं।

बनारसी जरी वर्क साड़ी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

हाल में मृणाल ठाकुर ने पर्पल कलर की जरी वर्क बनारसी साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इस साड़ी में अभिनेत्री गजब की खूबसूरत लग रही हैं। गोल्डन जरी वर्क साड़ी के साथ मृणाल ने प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। साथ में गोल्डन झुमकी उनके लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बना रही हैं। हेयर स्टाइल को उन्होंने बन विद गजरा लुक दिया है। हाथों में डीवा ने ब्रॉड कुंदन बैंगिल्स पहनी हुई हैं। आंखों पर विंग लाइनर लुक को और ज्यादा गॉर्जियस बना रहा है।

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें: Varanasi Shopping: वाराणसी की इस गली में मिलेगी असली बनारसी साड़ी, जानें यहां से जुड़ी पूरी डिटेल

जेनी सिल्क साड़ी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

एक्ट्रेस क्रीम कलर की जेनी सिल्क फेब्रिक साड़ी में बेहद गॉर्जियस अंदाज में नजर आ रही हैं। इस साड़ी के बॉर्डर पर डोरी एम्ब्रॉयडरी सिक्विन वर्क किया गया है। साड़ी के बॉर्डर ने खूबसूरती को दोगुना कर दिया है। गले में गोल्डन पर्ल वर्क ब्रॉड कुंदन चोकर नेकपीस काफी जंच रहा है। हेयर स्टाइल को मृणाल ने लो बन लुक दिया है। वहीं आंखो का ब्रॉड काजल लुक काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है।

नेटिड कट दाना वर्क साड़ी

mrunal thakur

आप इस तरह की नेटिड साड़ियां किसी भी मौके पर कैरी करके खुद को स्मार्ट बना सकती हैं। इस साड़ी पर थ्रेड और कट दाना वर्क किया गया है। व्हाइट साड़ी पर मल्टीकलर वर्क कड़ी प्रिटी लग रहा है। इस व्हाइट साड़ी के संग कंट्रास्ट कलर का स्काई ब्लू साटन ब्लाउज पेयर किया गया है। वहीं ज्वेलरी में मृणाल ने हैवी कलरफुल बीड्स वाला नेकलेस पहना है। हेयर स्टाइल को उन्होंने ओपन स्ट्रेट रखा है। ओवरऑल लुक की बात करें तो वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

ये भी पढ़ें: Saree Designs: नई-नवेली दुल्हन ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए वियर करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली शिफॉन साड़ी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/Mrunal Thakur

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।