Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

Met Gala 2024: मेट गाला में चढ़ा गुजराती रंग, मोना पटेल के तितली लुक का छाया जादू

मेट गाला में हर कोई थीम के हिसाब से तैयार होकर पहुंच रहा है। बॉलीवुड की एक्ट्रेस हो या बिजनेस वुमन हर कोई इस इवेंट में कुछ नए अंदाज में नजर आ रहा है।
Updated:- 2024-05-07, 18:32 IST
mona patel indian entrepreneur butterfly gown looks

मेट गाला के शुरू होते ही हर कोई इस इवेंट पर अपनी नजरें टिकाए बैठा है। किसी को इस इवेंट में आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक्स का इंतजार है तो कोई ये देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहा है कि कौन सी बिजनेस सेलिब्रिटी इस कार्पेट में नजर आने वाली हैं। इस बार आलिया भट्ट और ईशा अंबानी की तरह ग्लोबल स्टेज पर अपना जलवा बिखेरती नजर आईं मोना पटेल उनके व्हाइट कार्पेट पर आते ही रह कोई उन्हें देखता ही रह गया। चलिए आपको भी बताते हैं मोना पटेल के लुक में क्या नजर आया खास।

कौन हैं मोना पटेल 

Mona patel met gala look

गुजरात के वडोदरा में रहने वाली मोना पटेल इंडियन फैशन एंटरप्रेन्योर, इन्वेस्टर और फिलैंथरोपिस्ट हैं। इन्होंने अपनी इस सपनों की उड़ान को पूरा करने के लिए देश छोड़ा और अब इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। इनका स्टाइल और फैशन सबसे अलग होता है। इसलिए हर कोई इन बड़े इवेंट में इनके लुक्स का बेसब्री से इंतजार करता है।

मैकेनिकल बटरफ्लाई आउटफिट में नजर आईं मोना पटेल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Director based in NYC (@karinakandel)

गुजराती फैशन एंटरप्रेन्योर मोना पटेल मेट गाला 2024 के इस ग्रेंड इवेंट पर कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। इस इवेंट में पहनने के लिए उन्होंने ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर की मैकेनिकल बटरफ्लाई ड्रेस को स्टाइल किया। जिसे अइरिस वैन हर्पेन (Iris van Herpen) ने डिजाइन किया है। यह इस बार की मेट गाला थीम से काफी मैच कर रही है। इस ड्रेस में सबसे ज्यादा खास रहा और जिसने सबका दिल जीता वो है इनके आर्म्स पर लगी बटरफ्लाई जिसे केसी कुरेन (Casey Curran) ने डिजाइन किया है। यह बटरफ्लाई मशीन की मदद से हिलती हुई नजर आती है। 

इसे भी पढ़ें: Met Gala 2024: आखिर क्यों सुधा रेड्डी की इस ड्रेस को बनाने में लगे 80 से ज्यादा कारीगर? जानें इसकी खासियत

गाउन को दिया गया फ्लेयर्ड लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Edgar Martin (@edgarmartin__)

गाउन लुक को यूनिक बनाने के लिए इसे फ्लेयर्ड लॉन्ग टेल लगाई गई है, जिससे ये प्रिंसेस गाउन जैसा नजर आ रहा है। वहीं इसमें यू डिजाइन वाला कट आगे की तरफ दिया गया है। इससे गाउन और ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। ज्वेलरी में उन्होंने कानों में डायमंड स्टोन के इयररिंग्स हाथ में डायमंड रिंग को वियर किया है। हेयर स्टाइल को सिंपल स्लीक बन क्रिएट किया है। मेकअप को ग्लॉसी टच दिया है। इस तरीके से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इनके अलावा ऐसे और भी सेलेब्स हैं जो मेट गाला में नजर आए हैं। उनके लुक्स भी काफी अट्रैक्टिव और यूनिक है। इसके अलावा उनके आउटफिट स्टाइलिश के साथ-साथ काफी अलग भी हैं।

इसे भी पढ़ें: Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी गाउन लुक में नजर आईं ईशा अंबानी,  जानिए कितने हजार घंटे में तैयार हुई ये ड्रेस

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।