Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

Dupatta With Suit: प्लेन सलवार-सूट को फैंसी लुक देने में मदद करेंगे ये मिरर वर्क दुपट्टे

Dupatta Designs With Salwar Suit: दुपट्टे को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप इसे प्लेन सलवार-कमीज से लेकर कुर्ती और इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ में कैरी कर सकती हैं।
Updated:- 2024-10-03, 15:49 IST
image

आजकल सिंपल लुक देने वाले प्लेन कपड़े पहनना काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें ज्यादातर प्लेन डिजाइन के सलवार-कमीज चलन में नजर आ रहे हैं। इसके लिए हम फैब्रिक खरीदकर खुद से अपने हिसाब से सलवार-सूट को कस्टमाइज करवा सकती हैं।

lace work dupatta

प्लेन लुक में जान डालने के लिए हैवी दुपट्टे का रोल अहम होता है। इसके लिए मार्केट में आजकल मिरर वर्क डिजाइन को खूब पसंद किया जा रहा है। तो आइये देखते शीशे के टुकड़ों से सजाए हुए इन दुपट्टों को जिन्हें आप किसी भी त्योहार या फंक्शन के लिए पहन सकती हैं।

मल्टी-कलर दुपट्टा डिजाइन

multi color dupatta (2)

अगर आप व्हाइट या ब्लैक कलर का सिंपल प्लेन सूट पहन सिंपल से लुक को कलरफुल बनाना चाहती हैं तो इस तरीके के रंगकाट डिजाइन वाले मिरर वर्क दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। देखने में इस तरह के दुपट्टे काफी मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने का काम करेंगे। पंजाबी जूती पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: करवाचौथ पर ऐसे पहनें लाल रंग का सूट, लगेंगी खूबसूरत

नेट दुपट्टा डिजाइन

 net dupatta

नेट के दुपट्टे एक बार फिर से फैशन के बदलते दौर में नजर आने लगे हैं। बात अगर डिजाइन की करें तो इसमें आपको पूरे दुपट्टे पर मिरर वर्क देखने को मिल जाएगा। नेट में आपको हैवी लुक चाहिए तो बॉर्डर में भी मिरर वर्क वाली लेस बेस्ट लुक देने में मदद करती हैं। इसमें आपको गोटा-पट्टी लेस भी कई किनारी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।

पाकिस्तानी स्टाइल दुपट्टा डिजाइन

 pakistani dupatta (2)

पाकिस्तानी सलवार-सूट के साथ में आप हैवी वर्क वाले बारीकी से की गई कारीगरी वाले इन दुपट्टों को ट्राई कर सकती हैं। आपको इनमें रेड, ब्लू, ग्रीन, पिंक जैसे अन्य कलर्स में कश्मीरी कढ़ाई वर्क देखने को मिल जाएंगी। वहीं सिल्क में आपको पाकिस्तानी स्टाइल फुलकारी दुपट्टे भी देखने को मार्केट में मिल जाएंगे। यह सभी आपके सिंपल से लुक को मिनटों में फैंसी लुक दे सकते हैं।

phulkari dupatta (3)

इसे भी पढ़ें: Saree With Dupatta: करवाचौथ के मौके पर साड़ी के साथ पहनें ये खूबसूरत दुपट्टे, देखें डिजाइंस

अगर आपको दुपट्टे की ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।


Image Credit: dupattabazaar, nykaa fashion, itokri, myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।