सावन ही नहीं हर तीज-त्योहार पर खूब जचेंगे ये 5 मेंहदी कलर सूट, दिखेंगी खूबसूरत
-1752065616219.webp)
जुलाई-अगस्त के महीने में कई तीज-त्यौहार आते हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं आउटफिट को लेकर हमेशा परेशान रहती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको मेहंदी कलर के ऐसे सूट डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप न सिर्फ सावन के महीने में बल्कि किसी भी चीज त्योहार पर पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
जरी कुर्ता ट्राउजर सेट
अगर आप अपने हस्बैंड और ससुराल में मौजूद हर शख्स को खुश करना चाहती है, तो इस साल सावन के महीने में या किसी भी तीज-त्योहार पर इस खूबसूरत मेहंदी कलर जरी कुर्ता ट्राउजर सेट को ट्राई कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के सूट को आप बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती है या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

मेहंदी कलर थ्री पीस सूट
आप चाहे तो इस खूबसूरत मेहंदी कलर थ्री पीस सूट को भी कपड़ा लाकर बनवा सकती है या ऑनलाइन खरीद सकती है। इस तरह का सूट आपको क्लासी और मॉडर्न टच देने में मदद करेगा। इसे पहनकर आप किसी भी त्यौहार पर खूबसूरत दिख सकती हैं। इसके साथ आपको प्लाजो, क्रॉप टॉप और श्रग मिलेगा।

मेहंदी कलर जॉर्जेट अनारकली सूट
अगर आप त्योहार पर भीड़ से हटकर दिखाना चाहती हैं और अपने लुक को एलिगेंट टच देना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत मेहंदी कलर जॉर्जेट अनारकली सूट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सावन के महीने में पहने ये 4 लेटेस्ट शॉर्ट कुर्ती, देखें डिजाइन
मेहंदी कलर सलवार सूट
यही नहीं अगर आप एक जैसे सूट पहनकर बोर हो गई है और किसी भी तीज-त्योहार पर अपने लुक को एलिगेंट टच देना चाहती है, तो आपके लिए यह खूबसूरत मेहंदी कलर सलवार सूट भी परफेक्ट रहेगा। इसे भी आप पहनकर घर में मौजूद हर शख्स को खुश कर सकती हैं। इस तरह के सूट भी इन दिनों बेहद चर्चा में है।

पाकिस्तानी सिल्क प्लाजो सूट
आप चाहे तो सावन के महीने में या किसी भी तीज त्योहार पर अपने लुक से घर में मौजूद हर शख्स को खुश करने के लिए इस खूबसूरत मेहंदी कलर पाकिस्तानी सिल्क प्लाजो सूट को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का सूट आपको मॉडर्न और एलिगेंट टच देने में मदद करेगा। इस सूट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Colourful Dupattas: ऑफिस गर्ल्स सावन में व्हाइट सूट संग स्टाइल करें ये 3 सतरंगी दुपट्टे, देखें ट्रेंडी डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - myntra/g3fashion/andaazfashion/nykaafashion/klothtrend
- तीज-त्यौहार पर कैसे कपड़े पहनने चाहिए?
- तीज-त्यौहार पर आप जीन्स टॉप के बजाय साड़ी या सूट पहन सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।