Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:32 AM IST

Mehendi Fashion: काली नहीं सफेद मेहंदी का है ट्रेंड, देखें लेटेस्ट डिजाइन

मेहंदी महिलाओं के श्रृंगार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। तीज-त्योहार हों या फिर शादी, हाथों पर मेहंदी सजाए बिना महिालाओं का श्रृंगार पूरा नहीं होता है। मगर, अब काली मेहंदी नहीं सफेद मेहंदी का फैशन है। 
Updated:- 2019-04-22, 11:32 IST
White Mehendi Design

कोई फेस्टिवल हो या फिर घर में शादी महिलाएं हर मौके पर श्रृंगार किए बिना नहीं रहतीं। आखिर खूबसूरत दिखना हर महिला को पसंद होता है। मगर, महिलाओं को श्रृंगार बिना हाथों में मेहंदी रचाए अधूरा रहता है। इसलिए अवसर कोई भी महिलाएं हाथों में मेहंदी सजाने का बहाना खोज ही लेती हैं। मेहंदी में भी हर रोज नए डिजाइंस आते रहते हैं। मगर, अब ट्रेंड बदल चुका है। आप बेशक मेहंदी को कोयले जैसी काली रचाने का बहुत प्रयास करती हों। दर्जनों घरेलू नुस्खें आजमाती हों लेकिन अब फैशन काली मेहंदी का नहीं बल्कि सफेद मेहंदी का है। जी हां, सुन कर थोड़ा अटपटा लग रहा होगा मगर, यह बात सच है। हाथों में दूध जितनी सफेद रंग की मेहंदी लगाने का ट्रेंड आ गया है। यह मेहंदी दिखने में बेहद डिफ्रेंट होती है। खास बात तो यह है कि इस मेहंदी को एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस मेहंदी के बारे में। 

Homemade White Mehendi

काली मेहंदी से कैसे होती है अलग 

अमूमन महिलाएं जब हाथों में मेहंदी रचाने की सोचती हैं तो एक रात पहले उसे पानी, तेल और न जानें किन किन सामग्रियों के साथ घोलती हैं और रात भर ढांक कर रखती हैं। ऐसा मानना है कि मेहंदी को इस तरह भिगोने से वह हाथों पर ज्यादा गहरी रचती है। कई महिलाएं तो मेहंदी को घंटों हाथों पर जमाए रखती हैं और फिर उसे उतारने में कसरत करती हैं। इतना ही नहीं महिलाएं तो मेहंदी को हाथों से झाड़ने के बाद भी उसे और गहरे रंग का करने की कवायद में न जाने क्या-क्या करती हैं। मगर, व्हाइट मेहंदी के साथ यह सारे झंझट नहीं होते। न तो उसे एक रात पहले घोलना पड़ता है और न ही घंटों हाथों में रख कर सुखाना और झाड़ना पड़ता है। इसका रंग सफेद होता है और यह नेचुरल हिना से तैयार नहीं होती बल्कि यह कैमिकल बेस्ड होती है। आपको व्‍हाइट मेहंद की टैटू शीट भी मिल सकती है। इसका पूरा पैक आप यहां से खरीद सकते हैं। एक पैक में 6 शीट होती हैं। यह थोड़ा महंगा है और आपको 1407 रुपए का मिल जाएगा। 

 

कैसे करें कैरी 

आमतौर पर मेहंदी को ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ ही कैरी करना अच्छा लगता है। आपके एथनिक लुक को पूरा करने के लिए मेहंदी ही पूरा कर सकती है। खासतौर पर करवचौथ, रक्षाबंधन और शादी में मेहंदी के बिना श्रृंगार अधूरा होता है। मगर, व्हाइट मेहंदी वेस्टर्न कलचर की देन है। यह टैटू नूमा होती है और इसे वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ कैरी किया जा सकता है। हां, यह बात अलग है कि इसके डिजाइन आम मेहंदी की तरह ही होते हैं। मगर, इसे आप जींस, गाउन, स्कर्ट किसी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। यह आपको मॉर्डन लुक नवाजती है। 

Latest Bridal White Mehendi Design

बना सकते हैं डिजाइनर 

वैसे तो काली मेहंदी के साथ भी बहुत कुछ क्रिएटिव किया जा सकता है। खासतौर पर उसे स्टोंस, क्रिस्टल्स और स्पार्कल से सजा कर डिफ्रेंट लुक दिया जा सकता है। कुछ ऐसा ही आप व्हाइट मेहंदी के साथ भी कर सकती हैं। आप चाहें तो डिफ्रेंट कलर के कैमिकल्स का इस्तेमाल करकें व्हाइट मेंहदी को मल्दी कलर में रंग भी सकती हैं। इसके अलवा मोतियों और क्रिस्टल से आप व्हाइट मेंहंदी को डिजाइनर लुक दे सकती हैं। 

 

घर पर ऐसे करें तैयार 

कोई भी व्हाइट अडेहेसिव (जैसे फेविकॉल) और नैचुरल व्हाइट पेंट, जो हानिकारक ना हो और त्वचा पर लगाया जा सके (फैब्रिक कलर्स) एक समान मात्रा में लें और मिलाएं। अब इन्हें एक कोन में डाल लें और बस हो गई आपकी व्हइट मेहंदी तैयार। आप अपने हाथों को इस व्हाइट मेहंदी से सजाने के लिए तैयार हैं। आप चाहे तो इसमें कुछ स्पार्कल मिलाकर इसे गोल्डेन या किसी और रंग का टच भी दे सकती हैं। अगर आप घर पर व्‍हाइट मेहंदी नहीं बना सकतींं तो आप इसे मात्र 199 रुपए में यहां से खरीद सकती हैं।   

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।