18kt Gold Mangalsutra Designs:ऑफिस और डेली वेयर के लिए देखें लेटेस्ट मंगलसूत्र डिजाइंस

शादियों का सीजन आ गया है और इसी के साथ ज्वेलरी शॉप्स में महिलाओं की भीड़ भी इकट्ठा होना शुरू हो गई है। ज्वेलरी के बिना तो दुल्हन का श्रृंगार अधूरा ही होता है, मगर दुल्हन के गहनों में सबसे ज्यादा महत्व रखने वाले मंगलसूत्र को लेकर भी महिलाओं की च्वाइज बदल गई है। अब महिलाओं को सोने के भारीभरकम मंगलसूत्र की जगह, 18 कैरेट गोल्ड से तैयार लाइटवेट मंगलसूत्र ज्यादा भा रहे हैं। इसलिए हम होने वाली नई दुल्हनों के लिए ऐसे ही मंगलसूत्र की कुछ डिजाइंस लेकर आए हैं, जो लाइटवेट होने के साथ-साथ बहुत ही स्टाइलिश और फैंसी भी हैं। इन्हें न केवल डेलीवियर किया जा सकता है बल्कि इस तरह के लाइटवेट मंगलसूत्र आप ऑफिस में भी कैरी कर सकती हैं। तो चलिए इनकी कुछ लेटेस्ट डिजाइंस देखते हैं।
ब्लैक स्टोन वाला मंगलसूत्र
आजकल मंगलसूत्र में ब्लैक मोती के साथ-साथ ब्लैक स्टोन का प्रयोग भी खूब किया जा रहा है। आपको मंगलसूत्र के पेंडेंट में व्हाइट जरकन के साथ ब्लैक स्टोन वर्क देखने को मिल जाएगा, जो बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। आप इस तरह के मंगलसूत्र को किसी भी ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि यह ट्रेडिशलन के साथ-साथ थोड़ा ट्रेंडी भी नजर आता है।
इसे जरूर पढ़ें- Mangalsutra Designs: हरतालिका तीज पर पहननें के लिए खरीदें मंगलसूत्र, दिखेंगी सुंदर
डबल चेन वाला मंगलसूत्र
अगर आपको फैंसी मंगलसूत्र डिजाइन की तलाश है, तो ऊपर दी गई तस्वीर में जिस तरह का मंगलसूत्र नजर आ रहा है, वो आपके लिए परफेक्ट है। इसमें आपको और भी वेराइटी मिल जाएंगी। दरअसल, आजकल लड़कियों को मंगलसूत्र में नाम के ही काले मोती पसंद हैं। डबल चेन वाले मंगलसूत्र इस वक्त लेटेस्ट ट्रेंड में हैं। सबसे अच्छी बात है कि आप इन्हें वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
अमेरिकन डायमंड वाला मंगलसूत्र
अमेरिकन डायमंड और रियल डायमंड में भी आपको 18 कैरेट गोल्ड वाले मंगलसूत्र मिल सकते हैं। इस तरह के मंगलसू्त्र दिखने में बहुत ही सुंदर और एलिगेंट नजर आते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इनकी लेंथ करवा सकती हैं। गले से चिपके वाले मंगलसूत्र आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इनमें काले मोती कम होते हैं और सोने की पतली सी चेन होती है। पहनने के बाद यह बहुत ज्यादा अच्छे नजर आते हैं।
गोल्ड पेंडेंट वाला मंगलसूत्र
अगर आपको गोल्ड का ही मंगलसूत्र पहनना है और उसमें ज्यादा जरकन या स्टोन वर्क नहीं चाहिए, तो बाजार में आपको लाइटवेट और बोल्ड डिजाइंस वाले 18 कैरेट गोल्ड मंगलसूत्र डिजाइंस मिल जाएंगे। यह दिखने में थोड़े एथनिक होते हैं, इसलिए इन्हें आप सलवार सूट और साड़ी आदि के साथ आराम से कैरी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Diamond Pendant Mangalsutra Design: डायमंड पेंडेंट मंगलसूत्र के नए डिजाइंंस आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, हसबैंड भी करेगा तारीफ
ऊपर दिखाएं गए मंगलसूत्र डिजाइंस आप किसी भी अच्छी ज्वेलरी शॉप में ऑर्डर करके बनबा सकती हैं। 18 कैरेट गोल्ड होने के कारण यह कीमत में कम होंगे और दिखने में प्योर गोल्ड की तरह ही लगेंगे। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: DiAi Designs/Instagram, Zeraki Jewels/Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।