Mahashivratri Outfit Ideas: सिंपल कुर्ती से लेकर चिकनकारी सूट तक, जागरण के लिए परफेक्ट हैं ये आउटफिट्स

Mahashivratri 2026 Outfit Ideas: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की महाशिवरात्रि इस बार 15 फरवरी को मनाई जा रही है। इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। कहते हैं इस दिन जो भी महादेव और मां गौरा की सच्चे दिल से पूजा अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हाे जाती हैं और मनचाहा जीवनसाथी भी मिलता है।
इस दिन श्रृंगार का भी अधिक महत्व होता है। ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए महिलाएं भी खूब अच्छी तरीके से श्रृंगार करती हैं। कपड़े और मेकअप, सभी चीजों का ख्याल रखती हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि को खास बनाने के लिए कुछ ट्रेडिशनल आउटफिट देख रही हैं, तो हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन के ऑप्शंस दिखा रहे हैं। आइए देखते हैं-
चिकनकारी कुर्ता (Chikankari Kurta For Mahashivratri)

महाशिवरात्रि पर आप लाइट येलो कलर का चिकनकारी कुर्ता पहन सकती हैं। ये बहुत ही प्यारा लगेगा। हिंदुओं में पीले रंग का बहुत महत्व है। इसकी बारीक कढ़ाई आपको एक सोबर लुक देगा। जागरण में पूरी रात बैठने के लिए ये कॉटन और कंफर्टेबल आउटफिट एकदम परफेक्ट रहेगा।
Image Credit- Pinterest/WittyVows
पेपलम कुर्ती और शरारा सेट (Peplum Kurti and Sharara Set)
-1770613878207.jpg)
महाशिवरात्रि में अगर आपको जागरण में पहनने के लिए कुछ यूनिक आउटफिट चाहिए तो ये पेपलम सूट आपको एक स्टाइलिश लुक देगा। ये शॉर्ट फ्रिल वाली कुर्ती और घेरेदार शरारा बहुत ही मॉडर्न लग रहा है। ये लाइटवेट आउटफिट न सिर्फ देखने में सोबर है, बल्कि पूजा और जागरण में लंबे समय तक पहनने के लिए सही है।
Image Credit- Pinterest/Preet Kaur
अनारकली गाउन विद दुपट्टा ( Anarkali Gown with Dupatta Set)
-1770613889157.jpg)
महाशिवरात्रि के लिए ये लॉन्ग अनारकली सूट सबसे परफेक्ट रहेगा। इसका हैवी घेरा और रफल्स आपको रॉयल लुक देगा। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा आप कैरी कर सकती हैं। ये आउटफिट जागरण या मंदिर जाने के लिए सबसे बेस्ट है।
Image Credit- Pinterest/abya
एम्ब्रॉयडर्ड गाउन विद स्लिट (Embroidered Gown with Slit)
-1770613900576.jpg)
महाशिवरात्रि पर पहनने के लिए ये इंडो-वेस्टर्न गाउन बहुत ही ग्रेसफुल लगेगा। इसके साइड में दी गई स्लिट और चोकर नेकलेस इसे एक मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देने का काम करेंगे।
Image Credit- Pinterest/Trendia
मल्टीकलर शॉर्ट कुर्ती और शरारा सेट (Multicolor Short Kurti and Sharara Set)
-1770613909867.jpg)
ये शॉर्ट कुर्ती और मैचिंग शरारा सेट भी आप ट्राई कर सकती हैं। इसके गले पर किया गया मिरर वर्क और कुर्ती के घेरे पर लगी छोटी मोतियों वाली लटकन इस आउटफिट को खास बना रही है। आप इसे रातभर जागरण में पहन सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/desi elegance
यह भी पढ़ें- Teddy Day Outfit Ideas: टेडी डे पर ट्राई करें ये क्यूट और कोजी आउटफिट्स, देखें लेटेस्ट डिजाइंंस
चिकनकारी लॉन्ग फ्रंट-स्लिट कुर्ती और स्कर्ट (Chikankari Long Front-Slit Kurti and Skirt)
-1770613918154.jpg)
महाशिवरात्रि पर जागरण के लिए ये चिकनकारी कुर्ता और लंबी स्कर्ट का कॉम्बिनेशन बहुत ही सुंदर है। ये डिजाइन आपको रॉयल लुक देने का काम करेगा। ये आउटफिट पहनने में भी काफी कंफर्टेबल है।
Image Credit- Pinterest/Fashion Vibes Jewelry
तो अगर आप भी महाशिवरात्रि पर ट्रेडिशनल आउटफिट्स के ऑप्शन देख रही हैं तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Mirraw/sheetalbatra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।